वैलेंटाइन वीक में इस पाकिस्तानी दंपत्ति की स्टोरी ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल
कद छोटे होने के बावजूद सनोबर आज अपनी शादीशुदा जिंदगी से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि वो अपने पति बच्चे और परिवार के साथ जिंदगी मजे में बिता रही हैं।
नई दिल्ली। जिंदगी में कई बार कुछ ऐसा होता है जो आपको चौंका देता है। ऐसा अनुभव जिसे शायद ही आप कभी भूल सकें। पाकिस्तान की रहने वाली सनोबर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। आज भले ही वो अपने पति और परिवार के साथ बेहद खुशी से रह रही हैं। हालांकि जिस समय उनकी शादी हुई उससे पहले उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ता था। सनोबर और उनके पति का वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के अनुभव को बताया है। जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। उनका वीडियो गुड मॉर्निंग आज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और उसके बाद से ये वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में सनोबर ने बताया कि आखिर उनके साथ कैसा व्यवहार हुआ। सनोबर के मुताबिक अक्सर लोग सनोबर और उनकी पति का मज हंसी उड़ाते और तरह-तरह की फब्तियां कसते थे। इसकी वजह थी उनका कद।

सनोबर ने बताई आखिर कैसे हुई उनकी शादी
कद छोटे होने के बावजूद सनोबर आज अपनी शादीशुदा जिंदगी से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि वो अपने पति बच्चे और परिवार के साथ जिंदगी मजे में बिता रही हैं। कोई समस्या नहीं है। उनका परिवार भी उन्हें बहुत प्यार करता है। सनोबर के पति बताते हैं कि कैसे सनोबर पूरे परिवार को लेकर चलती हैं। शादी से पहले वो बेहद कम बोलते थे लेकिन सनोबर के आने के बाद उनमें काफी बदलाव आया। अपनी बात रखते हैं। सनोबर के पति ने बताया कि सनोबर खाना बहुत अच्छा बनाती हैं। उनके घर वाले उन्हें बहुत पसंद करते हैं।
इस खुशहाली भरी जिंदगी के बीच भी सनोबर को शुरूआती दौर में क्या-क्या सहना पड़ा उसे वो याद जरुर करती हैं। सनोबर बताती हैं कि कैसे उन पर टिप्पणियां की जाती थी। उन्हें बौना कहा जाता था। स्कूल में उनके साथ दूसरे छात्र-छात्राएं चिढ़ाते लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। सनोबर के घरवालों ने उन्हें पढ़ाया। आज सनोबर शादी के बाद अपने ससुराल में हैं लेकिन उनकी शादी कैसे हुई वो भी उन्होंने बताया। सनोबर की जिंदगी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है, वहीं करीब 74 हजार से ज्यादा बार इसे शेयर भी किया गया है। आप भी देखिए ये खास वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications