पाकिस्तानी सेना ने कहा हम सीमा पर रख रहे हैं करीब से नजर
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को कहा है कि उनकी ओर से भारतीय सीमा पर करीब से नजर रखी जा रही है। पाक सेना की ओर से कहा गया है कि वह किसी भी स्थिति का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पाक सेना की यह टिप्पणी तब आई है जब जम्मू और कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के बाद तनाव बढ़ा हुआ है।
रखी जा रही है नजर
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल आसिम बाजवा ने पेशावर में एक बैठक के दौरान कहा कि पूर्वी सीमा के घटनाक्रम पर करीब से नजर रखी जा रही है और हम जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
पेशावर में हुई इस बैठक की अध्यक्षता पाक सेना प्रमुख राहील शरीफ ने की। बैठक में भारत के साथ साथ अफगानिस्तान से लगी हुई सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा भी की गई।
गौरतलब है कि उरी में हुए हमले में पाकिस्तान अपनी संलिप्तता से इंकार कर रहा है। वहीं दोनों देशों की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासाभा में एक दूसरे पर निशाना साधा गया था।












Click it and Unblock the Notifications