पाकिस्तान नहीं है राष्ट्रपति ट्रंप के मुस्लिम वीजा बैन लिस्ट में
व्हाइट हाउस के सीनियर ऑफिसर ने कहा न तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न ही व्हाइट हाउस के अधिकारी इस बारे में कुछ सोच रहे हैं। 27 जनवरी को आए एग्जिक्यूटिव ऑर्डर के बाद पाक की ओर भी था इशारा।
वॉशिंगटन। 27 जनवरी को एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पास करके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सात मुसलमान देशों को वीजा बैन की लिस्ट में डाल दिया था। उस समय ऐसी खबरें आई थीं कि राष्ट्रपति ट्रंप, पाकिस्तान को भी इस लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अब एक व्हाइट हाउस अधिकारी की मानें तो राष्ट्रपति फिलहाल ऐसा कुछ नहीं सोच रहे हैं।

गलत हैं सारी खबरें
व्हाइट हाउस के सूत्रों की मानें तो अमेरिका फिलहाल पाकिस्तान को राष्ट्रपति ट्रंप के बैन लिस्ट में शामिल नहीं करने जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप का यह बैन अस्थायी तौर पर मुस्लिम आबादी वाले देशों के नागरिकों को अमेरिका में आने से रोकता है। पाकिस्तान से जुड़ी यह जानकारी उस समय सामने आई है जब ट्रंप प्रशासन कोर्ट में अपने आदेश को बरकरार रखने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। व्हाइट हाउस के एक सीनियर ऑफिसर ने बीबीसी को बताया कि यह सिर्फ एक अफवाह है। आफिसर से उन रिपोर्ट्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिनमें मुसलमान बैन को पाकिस्तान तक बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इस ऑफिसर के मुताबिक उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है अगर ऐसा करने पर विचार किया जा रहा हो तो।
पाक नागरिकों को मिलता रहेगा वीजा
पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से पिछले हफ्ते एक बयान जारी किया गया था। इस बयान में पाक को यह भरोसा दिलाया था कि पाक नागरिकों को वीजा बैन में शामिल नहीं किया जाएगा। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता की ओर से बताया गया कि अमेरिका की ओर से पाक को जिस तरह से वीजा जारी किया जाता है, उसे बदला नहीं जाएगा। इससे पहले व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया था कि राष्ट्रपति ट्रंप पाकिस्तान को भी वीजा बैन की लिस्ट में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने यमन, सोमालिया, सूडान, लीबिया, ईरान, इराक और सीरिया को वीजा बैन लिस्ट में शामिल किया है। हालांकि पिछले दिनों अमेरिकी कोर्ट ने इस बैन पर अस्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications