भारत से ज्‍यादा परमाणु हथियार वाला देश बनेगा पाकिस्‍तान

वाशिंगटन। अमेरिका का मानना है कि भारत के बढ़ते प्रभाव और उसकी बढ़ती ताकत की वजह से पाकिस्‍तान के पास अगले 10 वर्षों में परमाणु हथियारों की भरमार होगी। सिर्फ इतना ही पाक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश होगा जिसके पास सबसे ज्‍यादा परमाणु हथियार होंगे।

nuclear-power-india-pakistan-602

पाक के पास होंगे 350 परमाणु हथियार

अमेरिकी संस्‍थान कॉर्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस और स्टिम्‍सन सेंटर की एक रिपोर्ट को जारी किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 10 वर्षों में पाक के करीब 350 परमाणु हथियार होंगे। फिलहाल पाक के पास 120 और भारत के पास सिर्फ 100 परमाणु हथियार हैं।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पाक परमाणु हथियार को तेजी से विकसित कर रहा है। वह दुनिया को इसके पीछे भारत का डर और उसकी ओर से बढ़ते खतरे को वजह बता रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की तुलना में पाक इस क्षेत्र में काफी तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

रिपोर्ट में लगाए गए अनुमान के मुताबिक पाक एक वर्ष में करीब 20 परमाणु हथियार तैयार कर सकता है। अभी अमेरिका और रूस दो ऐसे देश हैं जिनके पास सबसे ज्‍यादा परमाणु हथियार हैं। इन दोनों के पास एक हजार से भी ज्‍यादा परमाणु हथियार हैं।

भारत बिजली के लिए, पाक लड़ाई के लिए बना रहा हथियार

इस अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक पाक के पास संवर्धित यूरेनियम का बड़ा भंडार है। इससे वह तेजी के साथ कम क्षमता वाले परमाणु हथियार बना सकेगा।

दूसरी ओर भारत के पास पाकिस्तान की तुलना में प्लूटोनियम का बड़ा भंडार है, लेकिन भारत इसका इस्तेमाल परमाणु हथियारों के बजाए घरेलू स्तर पर बिजली उत्पादन के लिए कर रहा है।

हालांकि पाकिस्तान के परमाणु विशेषज्ञ मंसूर अहमद ने इस रिपोर्ट को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बनाई गई बताया है। उनका मानना है कि पाकिस्तान अगले कुछ सालों में सिर्फ 40-50 नए परमाणु हथियार बना सकता है।

पाकिस्‍तान का रवैया गैर-जिम्‍मेदार

रिपोर्ट को तैयार करने वाले कार्नेगी एंडोमेंट के परमाणु नीति कार्यक्रम के सह निदेशक टोनी डाल्टन और स्टिम्सन सेंटर के सह संस्थापक माइकल क्रेपन ने कहा कि भारत परमाणु हथियारों का इस्तेमाल एक राजनीतिक यंत्र के रूप में करता है न कि किसी ऐसे हथियार के रूप में जिसका इस्तेमाल लड़ाई के मैदान पर किया जाए।

पाकिस्तान के पास अब भी समय है कि वह परमाणु हथियारों के विकास कार्यक्रम को धीमा कर दे ताकि दुनिया भर के देश उसे एक जिम्मेदार परमाणु संपन्न राष्ट्र के रूप में स्वीकृति दिए जाने पर अगला कदम उठा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+