पाकिस्‍तान: मौलाना बोले- महिलाओं के कम कपड़े पहनने की वजह से फैल रहा कोरोना वायरस, पीएम इमरान खान सुनते रहे

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के एक जाने-माने मौलाना ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के लिए महिलाएं जिम्‍मेदार हैं। उन्‍होंने कहा कि यह महामारी मानवता पर खतरा पैदा हो गई है क्‍योंकि महिलाएं बहुत से गलत काम कर रही हैं। यह बात और भी ज्‍यादा हैरान करने वाली है कि उन्‍होंने यह टिप्‍पणी प्रधानमंत्री इमरान खान की मौजूदगी में की और उन्‍होंने भी मौलाना को नहीं टोका। जिस कार्यक्रम में मौलाना यह बात कह रहे थे वह टीवी पर लाइव हो रहा था।

Maulana Tariq Jameel

मौलाना बोले फिसल गई थी जुबान

मौलाना तारिक जमील, पीएम इमरान खान के साथ उसी कार्यक्रम में मौजूद थे जो फंड जुटाने के मकसद से आयोजित किया गया था। अहसास टेलीथॉन फंडरेजिंग इवेंट में तारीक बोलते रहे और इमरान बस उन्‍हें देखते रहे। मौलाना ने कहा कि ऐसी महिलाएं जो 'अक्‍सर कम कपड़े पहनती हैं,' उनकी वजह से ही आज देश में कोरोना वायरस जैसी महामारी फैल रही है। उन्‍होंने महिलाओं की आलोचना की और कहा कि उनका व्‍यवहार ही अक्‍स देश पर ऐसी मुसीबतों को लेकर आता है। इस बात पर जब जमकर विवाद हुआ तो मौलाना जमील, मीडिया की ही आलोचना करने लगे। उन्‍होंने कहा कि उनकी टिप्‍पणी को मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। इसके बाद उन्‍होंने मीडिया से तो माफी मांग ली लेकिन महिलाओं पर अपनी भद्दी टिप्‍पणी के लिए माफी नहीं मांगी है। उनका कहना है कि ज्‍यादा बोलने की वजह से ऐसा हो गया था।

पाकिस्‍तान में बढ़े घरेलू हिंसा के केस

पाकिस्‍तान के मानवाधिकार आयोग ने महिलाओं के खिलाफ इस तरह की टिप्‍पणी करने की वजह से मौलाना की खिंचाई की है।कमीशन की तरफ से ट्वीट किया गया और लिखा गया, 'कमीशन इस बात को लेकर अफसोस जताता है कि मौलाना तारिक जमील ने महिलाओं के सम्‍मान को कोविड-19 महामारी से जोड़ दिया है। इस तरह का 'वस्‍तुकरण' को स्‍वीकार नहीं है और टीवी पर इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम के ऑन एयर होने के बाद समाज में गलत संदेश जाता है।' पाकिस्‍तान के अखबार डॉन ने अपने एडीटोरियल में लिखा कि इस तरह के बयान परेशान करने वाले हैं। अखबार के मुताबिक वह टीवी पर भी ऑन एयर होते हैं और उन्‍हें कोई चुनौती भी नहीं दी जाती है। अखबार का कहना है कि यह काफी शर्मनाक है कि मौलाना इस तरह की आक्रामक टिप्‍पणी कर रहे थे और उन्‍हें रोका भी नहीं गया। पाकिस्‍तान में कोरोना वायरस महामारी के बाद से महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के केस में तेजी से इजाफा हुआ है। अब तक देश में महामारी के 11,940 केस हैं और 253 लोगों की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+