भारत के साथ तनाव के बीच आज पाकिस्‍तान कर रहा बै‍लेस्टिक मिसाइल का टेस्‍ट, जानिए इसके बारे में सब-कुछ

Recommended Video

    Pakistan करेगा Ballistic Missile Test, Kashmir मुद्दे पर बौखलाया पाकिस्तान | वनइंडिया हिंदी

    कराची। पाकिस्‍तान गुरुवार को बैलेस्टिक मिसाइल का टेस्‍ट करने जा रहा है। पाकिस्‍तान इस मिसाइल का टेस्‍ट ऐसे समय में कर रहा है जब भारत के साथ उसके संबंध हद से ज्‍यादा तनावपूर्ण हो चुके हैं और प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ से भारत को परमाणु हमले की धमकी दी जा चुकी है। इमरान ने इस टेस्‍ट की तरफ इशारा कुछ दिनों पहले किया था जब उन्‍होंने अमेरिकी अखबार न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स को इंटरव्‍यू दिया था। इसके बाद 26 अगस्‍त को जब उन्‍होंने देश की आवाम को संबोधित किया था, उस समय भी उन्‍होंने दोबारा एक परमाणु हथियार के टेस्‍ट की बात की थी।

    300 किलोमीटर की रेंज वाली गजनवी मिसाइल

    300 किलोमीटर की रेंज वाली गजनवी मिसाइल

    अंग्रेजी अखबार हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स ने विशेषज्ञों और मिसाइल वैज्ञानिकों के हवाले से बताया है कि जमीन से जमीन पर मार कर सकने वाली यह बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी हो सकती है। इसकी रेंज 300 किलोमीटर है और मिसाइल को कमांड पोस्‍ट 59 और साइट 888 सोनमियानी फ्लाइट टेस्‍ट रेंज से लॉन्‍च किया जाएगा। सोनमियानी बलूचिस्‍तान में हैं। मिसाइल को सिंध में स्थित नेशनल डेवलपमेंट कॉम्‍प्‍लेक्‍स (एनडीसी) ग्राउंड कंट्रोल स्‍टेशन की ओर से गोथ पियारो और नूरीबाद में ट्रैक किया जाएगा। यह जगह रेंज से 222 किलोमीटर की दूरी पर है। एनडीसी पाकिस्‍तान का मिसाइल डेवलपर हेडक्‍वार्टर है जो पंजाब के फतेहजंग में स्थित है।

    कराची एयस्‍पेस बंद

    कराची एयस्‍पेस बंद

    इस मिसाइल टेस्‍ट को देखते हुए पाकिस्‍तान ने कराची के एयरस्‍पेस को 28 से 31 अगस्‍त तक के लिए बंद कर दिया गया है। पाक की सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) की तरफ से नोटिस टू एयरमैन (नोटैम) और नेवी की तरफ से वॉर्निंग जारी की गई थी। नोटैम में कराची एयरस्‍पेस के तीन रूट्स को बंद करने का आदेश दिया गया था। सभी अंतरराष्‍ट्रीय फ्लाइट्स को तीन रास्‍तों से बचने के लिए कहा गया है। हालांकि शुरुआत में सीएए की तरफ से यह नहीं बताया गया था कि एयरस्‍पेस को क्‍यों बंद किया जा रहा है। अभी तक अथॉरिटीज की तरफ से किसी भी तरह का कोई वैकल्पिक रास्‍ता नहीं सुझाया गया है। सोनमियाना फ्लाइट टेस्‍ट रेंज की अपर सिलिंग करीब 26,000 फिट की है। नेवी की ओर से जारी वॉर्निंग में सभी जहाजों को इस जगह से दूर रहने और समंदर को साफ रखने के लिए कहा गया है ताकि कोई हादसा न होने पाए।

    भारत को दी गई जानकारी

    भारत को दी गई जानकारी

    जानकारी के मुताबिक पाक सरकार की ओर से भारत को इस परीक्षण के बारे में 26 अगस्‍त को बताया गया था। पाक सरकार की ओर से साझा की गई जानकारी में बताया गया था कि सिंध में एक टेस्‍ट होने वाला है। पाक ने भारत को मिसाइल टेस्‍ट की सूचना साल 2005 में दोनों देशों के बीच विश्‍वास बरकरार रखने के लिए उठाए गए उपायों के प्रावधानों के तहत दी। इस प्रक्रिया के तहत तीन दिन पहले किसी मिसाइल टेस्‍ट के बारे में पड़ोसी देश को जानकारी देनी होती है।भारत सरकार से जुड़े राजनयिक सूत्रों की मानें तो पाकिस्‍तान यह टेस्‍ट जान बूझकर अंजाम दे रहा है ताकि अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय का ध्‍यान उसकी तरफ जा सके। साथ ही वह यह संदेश भी देना चाहता है कि अगर कश्‍मीर मुद्दे का समाधान नहीं हुआ तो फिर परमाणु संघर्ष की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

    आतंकी तत्‍वों को खुश करने की एक कोशिश

    आतंकी तत्‍वों को खुश करने की एक कोशिश

    इस परीक्षण का मकसद पाकिस्‍तान में मौजूद आतंकी तत्‍वों को भी खुश करना है। गजनवी एक कम रेंज वाली मिसाइल है। पाकिस्‍तान के पास गौरी और शाहीन जैसी मिसाइलें भी हैं जिनकी रेंज 2750 किलोमीटर है और शाहीन III को सबसे ज्‍यादा रेंज वाली पाक मिसाइल माना जाता है। गोथ पियारो और नूरीबाद दोनों ही कराची के करीब हैं। वहीं सोनमियानी रॉकेट लॉन्‍च फैसिलिट को पाक की अंतरिक्ष संस्‍था स्‍पेस एंड अपर एटमॉसफियर रिसर्च कमीशन की ओर से ऑपरेट किया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+