रमजान के बीच पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, इफ्तार के बाद सेना अड्डे पर दोहरा आत्मघाती विस्फोट, अब तक 9 की मौत
Pakistan Suicide Bombers: पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार शाम बन्नू छावनी के पास हुए दोहरे बम विस्फोटों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आतंकी हमले में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इन धमाकों की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े आतंकवादी गुट जैश उल फुरसान ने ली है।
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू इलाके में मंगलवार को इफ्तार के तुरंत बाद सैन्य अड्डे पर दो आत्मघाती बम विस्फोट हुए, जिसमें कम से कम 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इस हमले में कई अन्य जवान घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

आत्मघाती हमलावरों ने सैन्य अड्डे पर बोला धावा
एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार दो आत्मघाती हमलावरों ने बन्नू छावनी के बाहरी सुरक्षा घेरे को विस्फोटकों से उड़ाते हुए सैन्य अड्डे में घुसने की कोशिश की। यह हमला रमजान के महीने में इफ्तार के तुरंत बाद किया गया, जब लोग इफ्तार कर रहे थे।
हमले में 6 आतंकियों के शामिल होने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक इस हमले को सफल बनाने के लिए आतंकियों ने दो आत्मघाती कार बम (SVBIED) का इस्तेमाल किया। इसके बाद पांच से छह आतंकियों ने सैन्य अड्डे पर हमला किया। बताया जा रहा है कि आतंकवादी सुरक्षा अड्डे के अंदर घुसने का प्रयास किया। हालांकि, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और आतंकवादियों से भीषण मुठभेड़ हुई।
हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े गुट ने ली
एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के अनुसार, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े एक आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। समूह का दावा है कि इस हमले में दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान सेना ने सिर्फ 6 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है।
तालिबान समर्थक मौलवी की हत्या के बाद हमला
दावा किया जा रहा है कि यह हमला 28 फरवरी को हुए एक अन्य आत्मघाती विस्फोट से जुड़ा हो सकता है। उस दिन एक शीर्ष तालिबान समर्थक मौलवी, हमीदुल हक हक्कानी, चार अन्य उपासकों के साथ मारे गए थे। इस हमले में 20 अन्य लोग घायल हुए थे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications