पाक ने भारतीय अधिकारी को महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जाने से रोका
नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार (30 सितंबर ) को पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने एशियन ट्रेड प्रमोशन फोरम की सीईओ मीटिंग में भारतीय प्रतिनिधि को जाने की अनुमति नहीं दी।

पाक ने प्रतिनिधि को कार्यक्रम स्थल लाहौर तक यात्रा करने की अनुमति नहीं दी।
नहीं लेने दिया मीटिंग में हिस्सा
सूत्रो के हवाले से मिली खबर के अनुसार पाकिस्तान ने भारत को ट्रेड मीटिंग में हिस्सा लेने से वंचित कर दिया। पाक की ओर ट्रेड काउंलर की यात्रा पर रोक लगाकर उन्हें इस्लामाबाद से लाहौर तक नहीं आने दिया।
बता दें कि 29 वीं एशियन ट्रेड प्रमोशन फोरम की मीटिंग 24-26 सितंबर तक लाहौर में चली।
इस कार्यक्रम के संबंध में इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) ने पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग से किसी अधिकारी को वहां भेजने का अनुरोध किया था क्योंकि भारत से अधिकारी भेजना ITPO के लिए संभव नहीं था।
बस सेवा रोकी गई!
वहीं पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि भारत ने दिल्ली लाहौर बस सेवा को ब्लॉक कर रखा है। हालांकि भारत ने रिपोट्स से इनकार किया है।
विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि ऐसा कोई भी निर्णय लिए जाने का कोई इरादा नहीं है। ये बकवास है। एक अधिकारी ने कहा कि संभव है कि स्थानीय प्रशासन की ओर से अमृतसर में कोई मामला हो लेकिन यह सेवा जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications