सलाउद्दीन को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर बोला पाक- करते रहेंगे मदद

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन नफीस जकारिया ने कहा है कि 'पाकिस्तान कश्मीर के लोगों को राजनीतिक, कूटनीतिक और नैतिक समर्थन देता रहेगा।

नई दिल्ली। हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी को ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। पाकिस्तान ने अमेरिका के इस फैसले को अनुचित करार दिया है। वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि वो कश्मीर में अलगाववादियों को समर्थन देता रहेगा।

सलाउद्दीन को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर बोला पाक- करते रहेंगे मदद

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन नफीस जकारिया ने कहा है कि 'पाकिस्तान कश्मीर के लोगों को राजनीतिक, कूटनीतिक और नैतिक समर्थन देता रहेगा। वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के मुताबिक कश्मीर समस्या के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।'पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 'कश्मीर के लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार को समर्थन देने वाले व्यक्ति को आतंकी घोषित करना पूरी तरह से अनुचित है।' मंत्रालय ने हालांकि अपने बयान में सलाउद्दीन का नाम नहीं लिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि 'कश्मीर के लोगों का 70 साल का संघर्ष पूरी तरह से वैध है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच होने वाली बातचीत से पहले अमेरिका विदेश मंत्री और मोदी के बीच बैठक हुई थी, जिसके तत्काल बाद सलाउद्दीन को 'वैश्विक आतंकी' घोषित कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+