बेटे की सजा पर रोक को लेकर दायर जाधव की मां की याचिका पर क्या है पाकिस्तान का रुख
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि पाकिस्तानी अधिकारियों को मौत की सजा पाने वाले कुलभूषण जाधव की मां की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका मिली है।
नई दिल्ली। कुलभूषण जाधव के मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के फैसले में भले ही पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी हो लेकिन पाकिस्तान अभी भी इस मुद्दे पर चुप बैठता नजर नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने इस मामले में आईसीजे में पुनर्विचार याचिका दायर की है।

सरताज अजीज बोले, पाक अधिकारियों को मिली है याचिका
इस बीच पाकिस्तान की ओर से संकेत मिले हैं कि उन्हें कुलभूषण जाधव की मां की ओर से दायर याचिका प्राप्त हुई है। इस याचिका में कुलभूषण जाधव की मां की ओर से पाकिस्तान कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार की अपील की गई है जिसमें उनके बेटे को मौत की सजा सुनाई गई है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि पाकिस्तानी अधिकारियों को मौत की सजा पाने वाले कुलभूषण जाधव की मां की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका मिली है। अजीज ने ये भी बताया कि याचिका पर विचार किया जा रहा है। सरताज अजीज ने कहा कि कुलभूषण जाधव की मां ने 26 अप्रैल को पुनर्विचार याचिका दायर की थी। जिसकी एक प्रति भारतीय उच्चायुक्त ने पाकिस्तान के विदेश सचिव को भेजी थी।
बता दें कि पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाई थी। जिसको लेकर भारत ने इंटरनेशनल कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें पाकिस्तान को शुरूआती झटका लगा, कोर्ट ने अंतिम आदेश तक कुलभूषण जाधव की फांस पर रोक का आदेश दिया।












Click it and Unblock the Notifications