जाधव की मां के वीजा पर पाकिस्तान ने दिया गोल-मोल जवाब, कहा वीजा अनुरोध पर विचार कर रहा पाक
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा है कि वह जेल में बंद कुलभूषण जाधव की मां अवंतिका जाधव को वीजा देने के अनुरोध पर विचार कर रहा है। इंडियन नेवी के पूर्व ऑफिसर कुलभूषण जाधव इस समय पाकिस्तान की जेल में हैं और पाक की मिलिट्री कोर्ट ने उन्हें जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। पाकिस्तान की ओर से यह बयान तब आया है जब सोमवार को भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जाधव की मां को वीजा न मिलने पर विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज को ट्विटर पर खरी-खोटी सुनाई थी।

अप्रैल में दी थी एप्लीकेशन
पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा गया जाधव की मां की ओर से वीजा अनुरोध पर पाकिस्तान विचार कर रहा है। रेडियो-पाकिस्तान की ओर से यह जानकारी दी गई है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इस मामले में फैसला कब तक लिया जाएगा। जाधव की मां ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन में वीजा के लिए अप्लाई किया हुआ है। उनकी ओर से वीजा की एप्लीकेशन अप्रैल में ही उस समय दे दी गई थी जब पाकिस्तान की कोर्ट ने जाधव को मौत की सजा सुनाई थी। इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे की रिहाई के लिए एक दया याचिका भी इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के जरिए पाकिस्तान की सरकार के समक्ष दायर की थी।
सुषमा ने सुनाई थी खरी-खोटी
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को जानकारी दी है कि उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज को एक चिट्ठी लिखी है। सुषमा ने बताया कि यह चिट्ठी उन्होंने अजीज को पूर्व इंडियन नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव की मां अवंतिका जाधव को वीजा देने के लिए लिखी है ताकि वह जेल में बंद अपने बेटे से मिल सकें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने बताया था कि जाधव को काउंसलर एक्सेस पर पाकिस्तान की ओर से अभी तक कोई भी जवाब नहीं आया और न ही इस पर कोई प्रगति हुई है। सुषमा ने जो ट्वीट किए उसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर अजीज से अनुरोध करने वाली ये चिट्ठी लिखी। उन्होंने कहा कि अजीज में इतना भी शिष्टाचार नहीं है कि वह उनकी इन चिट्ठियों का जवाब दें।
-
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications