हार्ट अटैक से हुई पाक की जेल में भारतीय कैदी कृपाल की मौत

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान की ओर से भारत को सूचना दी गई है कि लाहौर की कोट लखपत सराय जेल में भारतीय कैदी कृपाल सिंह की मौत हार्ट अटैक‍ में हुई है। दो दिन पहले कृपाल संदिग्‍ध हालातों में मृत पाए गए थे।

उनकी मौत के बाद सरबजीत सिंह की बहन ने पाक पर आरोप लगाया था कि जेल में उनके भाई की ही तरह कृपाल सिंह की भी हत्‍या कर दी गई थी। भारत सरकार ने कहा है कि वह मामले में और विवरण मिलने का इंतजार कर रही है।

सरबजीत की तरह पाक ने मार डाला कृपाल को!

भारत के पाक में कार्यवाहक उच्चायुक्त जेपी सिंह ने कृपाल सिंह की मौत के बाबत भारत सरकार से मिले निर्देश के बाद इस्लामाबाद में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय में महानिदेशक (दक्षिण एशिया) से मुलाकात की।

कृपाल पाकिस्तान में सिलसिलेवार बम विस्फोट करने के मामले में करीब 25 साल से जेल में बंद थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि पाकिस्तान सरकार के मुताबिक, 11 अप्रैल को 14.55 बजे कृपाल सिंह की दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हो गई। हम और विवरण का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त ने पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से कृपाल सिंह के पार्थिव शरीर को, जितने जल्दी संभव हो सके, स्वदेश भेजने का भी अनुरोध किया है।

50 वर्षीय कृपाल सिंह जासूसी के आरोप में लगभग 25 साल से पाकिस्तानी जेल में बंद थे। वर्ष 1992 में वाघा सीमा पार कर उन्होंने पाकिस्तान में प्रवेश किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+