पाकिस्‍तान ने दोहराया- 2016 में नहीं हुई थी कोई सर्जिकल स्‍ट्राइक, कहा घटना सिर्फ पीएम मोदी की कोरी कल्‍पना

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान ने एक बार फिर से इस बात को मानने से इनकार कर दिया है कि साल 2016 में पीओके में इंडियन आर्मी की तरफ से किसी तरह कोई सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम दिया था। पाकिस्‍तान की मानें तो इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी और यह सिर्फ भारत की एक कल्‍पना है। पाकिस्‍तान के विदेश विभाग के प्रवक्‍ता मोहम्‍मद फैसल की ओर से यह बात कही गई है। फैसल ने यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हाल ही में एक इंटरव्‍यू में सर्जिकल स्‍ट्राइक को लेकर की गई टिप्‍पणी पर दिया गया है।

पीएम मोदी के बयान के बाद आया बयान

पीएम मोदी के बयान के बाद आया बयान

गुरुवार को एक रूटीन प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मोहम्‍मद फैसल ने पाक मीडिया के सामने यह दावा किया। फैसल ने कहा, 'इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी और सर्जिकल स्‍ट्राइक सिर्फ भारत की एक कोरी कल्‍पना है।' मोहम्‍मद फैसल ने भारतीय मीडिया का हवाला देते हुए कहा कि भारत के मीडिया को ही अपनी सरकार के दावे पर शक है तो ऐसे में हम कैसे यह बात मान लें। मंगलवार को पीएम मोदी ने न्‍यूज एजेंसी एएनआई को इंटरव्‍यू दिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि यह मानना बहुत बड़ी गलती होगी कि पाकिस्‍तान सिर्फ एक युद्ध से ही अपना रवैया बदल लेगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सर्जिकल स्‍ट्राइक का जिक्र किया। इंटरव्‍यू में मोदी ने यह भी कहा था कि कोई भी भारतीय पीएम पाकिस्‍तान के साथ बातचीत का विरोध कभी नहीं करेगा, चाहे वह किसी भी पार्टी का ही क्‍यों न हो।

भारत को दिया बातचीत न होने का दोष

भारत को दिया बातचीत न होने का दोष

मोहम्‍मद फैसल से जब भारत-पाक के बीच बातचीत को लेकर सवाल किया गया तो उन्‍होंने इसका दोष भारत के हिस्‍से मढ़ दिया। फैसल ने कहा कि पाकिस्‍तान तो बातचीत करना चाहता है लेकिन भारत हमेशा इससे बचता रहता है। उन्‍होंने इसके साथ ही पीएम इमरान खान की उस चिट्ठी का भी जिक्र किया जो उन्‍होंने मोदी को लिखी थी। इस चिट्ठी में इमरान ने मोदी से बातचीत की अपील की थी। भारत की तरफ से भी पाक को स्‍पष्‍ट संदेश दे दिया गया है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं हो सकती है। मोहम्‍मद फैसल ने कहा कि जब बातचीत होगी तो जम्‍मू कश्‍मीर एजेंडे में सबसे ऊपर होगा। मोहम्‍मद फैसल की मानें तो पाक, भारत की तरह नहीं है तो बातचीत से भागता फिरे। उन्‍होंने यह भी कहा कि पाकिस्‍तान शांति चाहता है और इस बात को उसकी कमजोर हरगिज न समझा जाए।

रेल मंत्री बोले भारत फिर से करेगा सर्जिकल स्‍ट्राइक

रेल मंत्री बोले भारत फिर से करेगा सर्जिकल स्‍ट्राइक

कुछ दिन पहले पाकिस्‍तान के रेल मंत्री शेख राशिद ने कहा था कि भारत की सत्‍ताधारी बीजेपी चुनावों से पहले पाकिस्‍तान में सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम दे सकती है। राशिद की मानें तो तीन राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। लोकसभा चुनावों में उसे हार का सामना न करना पड़े, इसके लिए वह सर्जिकल स्‍ट्राइक का सहारा ले सकती है। राशिद ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा था,'भारत एलओसी पर लगातार युद्धविराम का उल्‍लंघन कर रहा है। हो सकता है कि वह सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम दे डाले।' शेख राशिद ने आगे कहा, 'भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को अपने वोट बैंक को जवाब देना है और उसे संतुष्‍ट करना है और पाकिस्‍तान विरोधी कैंपेन की उम्‍मीद ही उेसे समय में की जा सकती है।' राशिद ने कहा कि एलओसी पर लगातार तनाव बढ़ रहा है और साल 2019 में भी यह तनाव सुर्खियों में रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+