पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन में महिला एक्टविस्ट के साथ हुई शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर बताई ये बात
पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन में महिला एक्टविस्ट के साथ हुई शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर बताई ये बात
इस्लामाबाद। किसी भी देश का राष्ट्रपति भवन जहां सुरक्षा के इतने इंतजाम होते हैं जिस कारण वहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है, लेकिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन में एक महिला एक्टविस्ट के साथ शर्मनाक हरकत हुई। जिसके बाद साफ हो चुका हैं कि पाकिस्तान में सार्वजनिक स्थानों की बात तो दूर राष्ट्रपति भवन में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

महिला एक्टिविस्ट मारिया इकबाल तराना ने आरोप लगाया है कि सोमवार को राष्ट्रपति भवन में अधिकारियों ने उत्पीड़न किया था। तराना ने ट्वीट ये आरोल लगया है कि वह एक कार्यक्रम के सिलसिले में इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रपति भवन गईं थीं, तब उनका वहां के ऑफीसर्स ने उत्पीड़न किया।
जानें कौन हैं मारिया इकबाल तराना
पाकिस्तानी मीडिया डेली पाकिस्तान के अनुसार महिला एक्टिविस्ट मारिया इकबाल तराना शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले एक संगठन तालीम के संस्थापक हैं। तराना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पीओके में महिलाओं की स्थिति, कश्मीर के लिए यूथ फोरम और पीपुल्स कमीशन फॉर मॉइनॉरिटी राइट्स की पूर्व प्रसिडेन्ट भी रहीं हैं।
तराना ने बताया कौन है वो शख्स
तराना ने बताया कि उनको एक प्रोग्राम में राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया था। जब वह राष्ट्रपति भवन पहुंची तो उन पर वहां मौजूद एक अधिकारी शारीरिक संबंध बनाने के मजबूर करने लगा। तराना ने इससे इंकार कर दिया तो उस अधिकारी ने कहा कि आपको इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया है आप यहां से तुरंत चली जाए।
तराना ने मांग रही इंसाफ
तराना ने मामले की जांच करने के और आरोपी के खिलाफ शख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है। तराना ने ट्वीट कर लिखा जिस आदमी ने उनके साथ ऐसा गंदी हरकत की वो राष्ट्रपति भवन का चीफ प्रोटोकॉल अफसर की पोस्ट पर है उसका नाम अफाक अहमद है। तराना ने आगे लिखा इस मामले की जांच की जानी चाहिए और जिम्मेदार को शख्त सजा दी जानी चाहिए।
इससे पहले पाकिस्तानी मंत्रियों पर लग चुके हैं ऐसे आरोप
गौरतलब है कि पाकिस्तान में ऐसी ये पहली घटना नहीं है इससे पहले बड़े ब्यूरोक्रेट्स और राजनेताओ पर अपने देश की महिलाओं के साथ ऐसी हरकत करने के आरोप लगे हैं। इस घटना से पहले अमेरिकी महिला सिंथिया डी रिची ने पीपीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक पर साल 2011 में रेप करने का आरोप लगाया था। उसने बताया था कि वह वीजा बढ़वाने के लिए रहमान के ऑफिस गईं जब उसने उसका बलात्कार किया। इसके बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन में तैनात अधिकारी ने तराना के साथ ये शर्मनाक व्यवहार किया है। 9 नवंबर को ट्वीट्स पर लिखा, "अगर मैं आपको मेरे बहुत करीब खड़े नहीं होने दी तो इसका मतलब यह नहीं है मेरे पास कोई स्टैंड नहीं है।
तराना ने लिखी ये पोस्ट
मंगलवार को पोस्ट किए गए एक वीडियो में, उसने पूछा, "अगर पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े कार्यालय के पुरुष नहीं जानते कि महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करना है, तो और कौन करेगा ?" तराना ने मंगलवार को फिर से ट्विटर पर लिया और लिखा कि वह "पिछले 10 वर्षों से गलत काम करने वाले लोगों के खिलाफ आवाज उठाने और काम करने में मैंने अपनी सबसे खूबसूरत संपत्ति 'मुस्कान' खो दी है।












Click it and Unblock the Notifications