भारत के खिलाफ प्रॉक्‍सी वॉर पर पेंटागन की रिपोर्ट से झुंझलाया पाक

इस्‍लामाबाद। अमेरिका के डिफेंस डिपार्टमेंट पेंटागन की ओर से पिछले दिनों जो रिपोर्ट जाारी की गई थी, उस पर आखिरकारी पाकिस्‍तान की प्रतिक्रिया आ ही गई है। झुंझलाए पाक ने पेंटागन की उस रिपोर्ट के बाद पाक में अमेरिकी राजदूत को ही तलब कर डाला।

Pakistan rejects US charges on using terrorists

पाक ने अमेरिकी राजदूत को बुलाकर उस रिपोर्ट से पल्‍ला झाड़ लिया है जिसमें कहा गया था कि पाक पड़ोसी देश भारत के खिलाफ आतंकियों की मदद से एक प्रॉक्‍सी वॉर को आगे बढ़ा रहा है।

पाक विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई है। इस बयान में कहा गया है कि पाक की राष्‍ट्रीय सुरक्षा और विदेश विभाग के सलाहकार सरताज अजीज ने अमेरिकी राजदूत रिचर्ड ओलसन के साथ हुई मुलाकात में शिकायती लहजे में पेंटागन की रिपोर्ट पर बात की है।

अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से जारी एक रिपोर्ट जिसका टाइटल, 'प्रोग्रेस टूवार्ड्स सिक्‍योरिटी एंड स्‍टेब्लिटी इन अफगानिस्‍तान' है, में कहा गया है कि आतंकवादियों के लिए पाकिस्‍तान अब भी सुरक्षित पनाहगार की तरह है।

पाक इन आतंकियों का प्रयोग अफगास्तिान में अपने वजूद को दोबारा हासिल करने के लिए तो कर ही रहा है साथ ही वह पड़ोसी देश भारत की सेनाओं के लिए भी अब चुनौती बनता जा रहा है।

पाक के विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जो भी आरोप लगाए गए हैं वह पाक के लिए खासे चिंता का विषय हैं। यह आरोप उस समय पाक पर लगे हैं जब पाक की सेना नॉर्थ वजिरिस्‍तान में आतंकियों के खात्‍मे में लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+