हाफिज सईद पर कड़ी कार्रवाई पर भारत के प्रस्‍ताव से मुकर गया पाकिस्‍तान

पाकिस्‍तान ने भारत की हाफिज सईद पर विश्‍वसनीस कार्रवाई करने के प्रस्‍ताव को ठुकराया। कहा भारत से किसी तरह के सुबूत की जरूरत नहीं है। पाक सरकार ने लश्‍कर-ए-तैयबा चीफ को रखा है नजरबंद।

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान सरकार ने भारत की उस मांग को ठुकरा दिया है जिसमें उसकी ओर से जमात-उद-दावा (जेयूडी) के सरगना हाफिज सईद पर विश्‍वसनीय और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई थी। हाल ही में पाक सरकार ने हाफिज सईद को नजरबंद किया है। पाकिस्‍तान का कहना है कि उसे हाफिज पर कार्रवाई के लिए भारत की ओर से किसी तरह के सुबूत की जरूरत नहीं है।

हाफिज सईद पर कड़ी कार्रवाई के प्रस्‍ताव को पाक ने ठुुकराया

भारत का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए

पाकिस्‍तान के आंतरिक मंत्रालय की ओर से बुधवार को बयान जारी किया गया है। मंत्रालय का कहना है कि पाकिस्‍तान को हाल ही में हाफिज सईद पर की गई कार्रवाई के लिए भारत की ओर से किसी तरह के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। यह बयान उस समय आया है जब भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जब तक पाकिस्‍तान, हाफिज सईद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करता तब तक पाकिस्‍तान की गंभीरता को लेकर सवाल बना रहेगा। भारत ने कहा है कि पहले भी पाक की ओर से हाफिज सईद को नजरबंद किया जा चुका है। लेकिन इसकी विश्‍वसनीयता हमेशा सामने आई है।

भारत ने कहा पाक में ही सुबूत

पाक के आतंरिक मंत्रालय की ओर से कहा गया कि अगर भारत अपने आरोपों को लेकर गंभीर है तो फिर सईद के खिलाफ ठोस सुबूत देने होंगे। भारत ने भी पाकिस्‍तान के इन बातों का जवाब दिया है। भारत ने कहा है कि मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंंड पर कड़ी कार्रवाई करने वाले सारे सुबूत पाक में ही मौजूद हैं। भारत ने कहा है कि हाफिज सईद खुद कई बार खुद अपना गुनाह कुबूल कर चुका है। आपको बता दें कि बुधवार को ही पाकिस्‍तान सरकार के एक टॉप ऑफिसर ने कहा है कि सरकार जल्‍द ही मोस्‍ट वांटेंड आतंकवादी हाफिज सईद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। इसके अलावा हाफिज सईद के पाकिस्‍तान से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। सरकार ने हाफिज सईद समेत लश्‍कर के 37 आतंकवादियों को एग्जिट कंट्रोल लिस्‍ट में रखा है और इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+