एक आतंकी की मौत से सदमे में पाक पीएम नवाज, भारत को देने लगे नसीहत
इस्लामाबाद। भारत को अगर यह उम्मीद है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद या फिर दूसरे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे तो फिर उनका नया बयान दिल तोड़ने के लिए काफी है। पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जो सीजफायर वॉयलेशन के समय मासूम नागरिकों की मौत पर चुप थे उन्हें हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी की मौत का अफसोस हो रहा है।

सदमे में पीएम नवाज
लंदन में हार्ट सर्जरी कराकर पाकिस्तान लौटने की तैयारी कर रहे पीएम नवाज शरीफ को वानी की मौत का सदमा लगा है। पीएम शरीफ के ऑफिस की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि पीएम नवाज को वानी की मौत का दुख है और वह उसकी मौत की खबर सुनकर हैरान हैं।
ह्ययूमन राइट्स की दुहाई
कितनी अजीब बात है कि नवाज शरीफ उस समय भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे जब कारगिल वॉर चल रहा था और कैप्टन कालिया के साथ उनके पांच साथी जवानों के शव मिले थे।
उसी देश के पीएम नवाज शरीफ भारत को नसीहत दे रहे हैं कि जिस तरह से कश्मीर में प्रदर्शनकारियों और नागरिकों पर सेनाओं और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है, वह मानवाधिकार के खिलाफ है।
नवाज की मानें तो भारत जो कुछ भी जम्मू कश्मीर में कर रहा है वह संयुक्त राष्ट्रसंघ के नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा है कि भारत को मानवाधिकारों के नियमों का पालन करना होगा।
बिलावल भुट्टो भी कूदे
कश्मीर में जो कुछ भी हो रहा है उसकी साजिश पाकिस्तान में ही रची गई है। लेकिन पाक, भारत को दोष देने में लगा है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने कश्मीर के हालातों पर ट्वीट किया है।
बिलावल ने ट्वीट पर लिखा है,'हम सब ईद मना रहे हैं लेकिन भारत में कश्मीर में रहने वाले हमारे भाई इंडियन आमी के जुल्मों को सहने के लिए मजबूर हैं।'












Click it and Unblock the Notifications