पीएम नवाज ने खाई लाहौर आतंकी हमले का बदला लेने की कसम
इस्लामाबाद। रविवार को हुए लाहौर आतंकी हमले के बाद मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया। इस संदेश में पीएम शरीफ ने कहा है कि वह लाहौर में बहाए गए उनके देशवासियों के खून की हर एक बूंद का बदला लेकर रहेंगे।

इसके साथ ही पीएम नवाज ने आतंकवाद को जड़ से साफ करने की कसम भी खाई है। आपको बता दें कि इस हमले की वजह से पीएम नवाज शरीफ ने अपना ब्रिटेन और अमेरिका दौरा कैंसिल कर दिया है।
अब अमेरिका में नहीं होगी पीएम मोदी और नवाज की मुलाकात
लाहौर में हुए आतंकी हमले में करीब 72 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें से 29 बच्चे भी शामिल थे। इन हमलों की जिम्मेदारी तालिबान से अलग हुए संगठन जमात-उल-अहरार ने ली थी।
संगठन ने लाहौर जैसे और हमलों की धमकी देते हुए कहा था कि इस हमले में उसका निशाना क्रिश्चियन समुदाय के लोग थे।
नवाज शरीफ ने टेलीविजन पर कहा कि शहीदों के खून के हर एक कतरे का हिसाब पाकिस्तान रख रहा है। ये हिसाब चुकाया जा रहा है और इसकी आखिरी किश्त अदा होने तक चैन से नहीं बैठेंगे।
पीएम नवाज के मुताबिक वह आतंकियों को पाकिस्तानियों की जानों से खेलने की इजाजत नहीं देंगे। वह यह कसम खाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications