पाक पीएम नवाज की पीएम मोदी को दो टूक, बिना कश्मीर नहीं हो सकती बात
इस्लामाबाद। भारत के साथ एनएसए स्तर की वार्ता कैंसिल होने के बाद पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ का अहम बयान आया है। बयान के जरिए कहीं न कहीं नवाज ने भारत को चुनौती देने की कोशिश की है। नवाज ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को साफ तौर पर संदेश दे दिया है कि कश्मीर मुद्दे पर बात किए बिना भारत से कोई भी बात नहीं होगी।

नवाज ने यह भी कहा है कि कश्मीर के अलगाववादी नेता कोई तीसरा पक्ष नहीं हैं बल्कि वह वार्ता का हिस्सा हैं। नवाज की मानें तो कश्मीर के नेता भारत-पाक वार्ता का एक अहम हिस्सा हैं और इस पूर मुद्दे का एक अहम पक्ष हैं। उनकी राय के बिना बिना कश्मीर और यहां की आवाम पर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता है। पाक के अखबार 'द डॉन' में इस बाबत एक खबर छपी है।
शरीफ ने सोमवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में यह बात कही है। शरीफ ने कैबिनेट से कहा कि बिना कश्मीर मुद्दे के भारत के साथ कोई भी बातचीत निरर्थक होगी। शरीफ की इस टिप्पणी के कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय वार्ता आखिरी वक्त में रद्द कर दी थी।
भारत ने पाकिस्तान से यह प्रतिबद्धता जताने को कहा था कि वह कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से मुलाकात नहीं करेगा। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने शरीफ और कैबिनेट को वार्ता रद्द होने के संबंध में जानकारी दी। कैबिनेट ने देश की सुरक्षा स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया












Click it and Unblock the Notifications