पेशावर के बाद अब तालिबान का अगला निशाना नवाज शरीफ
इस्लामाबाद। अभी तक किसी की आंखों से पेशावर के आर्मी स्कूल पर हुए आतंकी हमले का मंजर धुंधला नहीं हुआ है और अब तालिबान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जाने से मारने की धमकी दे डाली है।

तहीरक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने नवाज शरीफ सरकार और उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सदस्यों को निशाना बनाने की धमकी दी है। टीटीपी के फरार चल रहे प्रमुख मुल्ला फजलुल्ला ने सरकार के नेताओं और पीएमएल-एन के वरिष्ठ सदस्यों को धमकी दी है।
पाक के लीडिंग न्यूजपेपर 'डॉन' की वेबसाइट के मुताबिक, मीडिया में रिलीज एक वीडियो मैसेज में फजलुल्ला ने कहा कि अब से पीएमएल-एन हमारे निशाने पर है। बताया जा रहा है कि फजलुल्लाह, पाकिस्तान के कुनार प्रांत में छिपा है। वह पाकिस्तान सरकार द्वारा मृत्युदंड पाए आतंकवादियों की फांसी पर लगा प्रतिबंध हटाए जाने से काफी निराश है।
उसने मीडिया पर देश के संघ प्रशासित जनजातीय इलाकों (फाता) में सैन्य अभियानों के दौरान निर्दोष लोगों के मारे जाने की घटना को कवर नहीं करने का आरोप भी लगाया।
यह धमकी उस समय दी गई है, जब पिछले महीने पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद सेना ने उत्तरी वजीरिस्तान और खबर एजेंसी में सशस्त्र आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पेशावर में टीटीपी के हमले में 140 से अधिक छात्र और शिक्षक मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications