नवाज शरीफ बोले भारत तुरंत बंद करे गोलीबारी

इस्लामाबाद। यूनाइटेड नेशंस में कश्‍मीर का मुद्दा उठाकर अपनी फजीहत करने वाले पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत को उपदेश देने के अंदाज में कहा है कि भारत बॉर्डर पर जारी गोलीबारी को बंद करे।

nawaz sharif preaches india

शुक्रवार को सिक्‍योरिटी कमेटी और पाक के तीनों सेनाध्‍यक्षों के साथ हुई बैठक के बाद नवाज शरीफ ने यह बात कही है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को भारत से सीमाओं पर गोलीबारी को तुरंत बंद करने को कहा और साथ ही कहा कि शांति की उनकी इच्छा को लेकर कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।

शरीफ ने भारत से नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा की गरिमा का तुरंत सम्मान किए जाने तथा ठोस शांति के लिए गोलीबारी बंद करने को कहा। डान दैनिक ने यह रिपोर्ट दी है।

शरीफ राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे जिसमें कैबिनेट सदस्यों, ज्वाइंट चीफ आफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष तथा तीनों बलों के प्रमुखों और आईएसआई प्रमुख ने हिस्सा लिया।

पाक प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि शांति की उनकी इच्छा को लेकर गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भारत से अपील की है कि वह तुरंत नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा (अस्थायी सीमा) की गरिमा का सम्मान करते हुए ठोस शांति के लिए गोलीबारी बंद करे।

बैठक में भारत के साथ सीमा तनाव तथा सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। शीर्ष सैन्य नेताओं ने बैठक में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा की ताजा स्थिति की जानकारी दी।

शरीफ को बताया गया कि पाकिस्तानी बल केवल अपने बचाव में गोलीबारी कर रहे हैं और नागरिक क्षेत्रों को निशाना नहीं बना रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारी

गोलीबारी हो रही है। इस बैठक में सुरक्षा के समग्र हालात तथा उत्तरी वजीरिस्तान में जर्ब ए अज्ब अभियान पर भी चर्चा की गयी।

कल क्षेत्र का दौरा करने वाले शरीफ ने इलाके से आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए चलाए गए सफल अभियान पर संतोष जताया।

इससे पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ, नौसेना प्रमुख एड़मिरल जकुल्लाह तथा विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने प्रधानमंत्री से अलग अलग मुलाकात की और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मसलों पर चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+