पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान का New Year रिजोल्‍यूशन, चार बीमारियों के खिलाफ होगा जेहाद

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को नए साल के मौके पर देश में मौजूद चार बीमारियों को खत्‍म करने का प्रण लिया है। इमरान के मुताबिक वह साल 2019 में देश से गरीबी, अशिक्षा, अन्‍याय और भ्रष्‍टाचार से लड़ाई लड़ते रहेंगे। इमरान ने एक जनवरी को ट्वीट किया और देशवासियों को नए वर्ष की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही उन्‍होंने वादा किया कि देश में जो भी बुराईयां उन्‍हें खत्‍म करने में उनकी सरकार दिन रात एक कर देगी।

imran-khan-2019

साल 2019 इमरान के लिए लकी

इमरान ने ट्वीट में लिखा है उनकी सरकार इन बुराईयों के खिलाफ एक तरह का 'जेहाद' छेड़ेगी। इमरान ने लिखा, 'न्‍यू ईयर पर रेजोल्‍यूशन देश में मौजूद चार बीमारियां: गरीबी, अशिक्षा, अन्‍याय और भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जेहाद छेड़ना है।' इमरान ने वादा किया, 'इंशा अल्‍लाह 2019 पाकिस्‍तान के लिए सुनहरा दौर होगा।' वहीं पाक के राष्‍ट्रपति आरिफ अल्‍वर ने भी देशवासियों को बधाई दी है और उम्‍मीद जताई है कि नया साल देश के लिए सफलता और समृद्धता लेकर आएगा। साल 2018 इमरान के लिए लकी साबित हुआ है। जुलाई में हुए चुनावों में उनकी पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को बड़ी जीत हासिल हुई और इसके साथ ही वह देश के प्रधानमंत्री बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+