पाक सांसदों के पैनल ने पीएम शरीफ से कहा घाटी में आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करें

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान जो अब खुद भी आतंकवाद की मार से पीड़‍ित है, लगता है अब इस बात को स्‍वीकार करने लगा है कि जो नीम के पेड़ उसने घाटी में लगाए थे, उसकी कड़वाहट अब वहां की फिजां में भी घुल चुकी है। पाकिस्‍तान के अखबार द एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून की एक रिपोर्ट से तो इसी तरफ इशारा मिलता है।

nawaz-sharif-kashmir-terrorism

अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्‍तान संसद की स्‍थायी समिति की ओर से सरकार से कश्‍मीर में मौजूद आतंकी संगठनों और आतंकियों का समर्थन मदद बंद करने की अपील की है।

मदरसों पर सख्त हुअा पाकिस्तान, सैंकड़ों मदरसें सील

इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से अपील की गई है कि वह आतंकी ताकतों को खत्‍म करें और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। पाकिस्‍तान के निचले सदन नेशनल असेंबली की विदेश मामलों की समिति की ओर से कश्‍मीर से जुड़ी चार पेजों की एक पॉलिसी रिपोर्ट जारी की गई है।

इस रिपोर्ट में पाकिस्तान को कश्मीर में आर्म्‍ड, टेररिस्‍ट ऑर्गनाइजेशंस को मदद देने वालों को समर्थन न देने कीबात कही गई है। साथ अंतरराष्ट्रीय चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग सरकार से की गई है।

आपको बता दें कि पहले गुरुदासपुर और उधमपुर और एक माह पहले पठानकोट में हुए आतंकी हमलों के बसा द भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के साथ मिलकर पाकिस्तान पर आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई का दबाव बनाया
है।

पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में संदेश दिया है।

इस पैनल ने सुझाव दिया कि पाक को भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों पर बातचीत के लिए लगातार प्रयास करते रहने चाहिए। ऐसी वार्ता का माहौल न भी हो तो कश्मीर, जल, व्यापार और संस्कृति-संचार से जुड़े मुद्दों पर वार्ता जारी रखी जाए।

वहीं इंडियन एक्‍सप्रेस में कहा गया है कि भारत में मौजूद पाकिस्‍तान के अधिकारियों ने इस खबर पर अभी कोई टिप्‍पणी नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+