फिर भारत को धमकी, पाक में घुसकर कार्रवाई करने की हिम्‍मत न करे भारत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने मंगलवार को भारत को चेतावनी दी है। अजीज ने भारत को धमकाने के अंदाज में कहा है कि भारत पाकिस्‍तान में घुसकर किसी भी तरह की कार्रवाई करने की गुस्‍ताखी न करे।

sartaj-aziz-warns-india

अजीज ने कहा कि किसी ने अगर पाकिस्तान के अंदर ऑपरेशन चलाने की सोची तो उसे करार जवाब दिया जाएगा। गौरतलब है कि भारत के केंद्रीय मंत्री राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौर ने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि भारत हर पल हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम के खिलाफ कार्रवाई को तैयार है।

अजीज के मुताबिक अगर भारत पाक में घुसकर दाऊद या फिर हाफिज सईद को पकड़ने के लिए अभियान चलाया तो फिर पाक भी चुप नहीं बैठेगा। पाक में अगर कोई हमला हुआ तो फिर उसका करारा जवाब दिया जाएगा।

अजीज की मानें तो पाक भारत की ओर से मिलने वाली धमकियों से डरने वाला नहीं हैं और न ही किसी तरह का कोई दबाव उसे कमजोर कर सकता है।

इस्‍लामाबाद में मीडिया से बातचीत करते समय अजीज ने साफ कर दिया कि पाक की ओर से यूनाइटेड नेशंस में एक डॉजियर पेश किया जाएगा।

इस डॉजियर में पाकिस्‍तान में जारी भारतीय हस्‍तक्षेप का जिक्र होगा। अजीज ने साथ ही साथ यह भी साफ कर दिया कि कश्‍मीर को किनारे कर भारत से कोई भी बात नहीं हो सकती है।

बुधवार यानी नौ सितंबर को नई दिल्‍ली में बीएसएफ के कमांडर और पाकिस्‍तान रेंजर्स के प्रमुख के बीच एक मीटिंग होने वाली है। अजीज ने इस मीटिंग के बारे में कहा कि इस मीटिंग में भारत की ओर से जारी सीजफायर वॉयलेशन के बारे मेंबात जरूर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+