'हमने IPL की लाइटें बंद कीं, डैम के गेट खोले', Pakistan रक्षा मंत्री का बेतुका बयान
PAK Minister Khawaja Asif News: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक ऐसा बयान दिया है, जो उनकी अक्ल पर सवाल उठाता है। इस बयान से साफ हो गया कि पाकिस्तान की सरकार कितनी हास्यास्पद और गैर-जिम्मेदार है। ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि उनके 'साइबर वारियर्स' ने भारत में IPL स्टेडियमों की फ्लडलाइट्स बंद कर दीं और डैम के गेट तक खोल दिए। यह सुनकर दुनिया हंस रही है, क्योंकि खुद पाकिस्तान बिजली कटौती और आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जहां लोग रोटी के लिए तरस रहे हैं।
आसिफ ने अपनी बड़बोली में यह भी कहा कि जिन देशों ने पाकिस्तान को फाइटर जेट दिए, वे भी हैरान हैं कि 'आपने इनमें क्या जादू किया?' लेकिन हकीकत यह है कि पाकिस्तान के इस तथाकथित 'साइबर हमले' का कोई सबूत नहीं है। न तो कोई तकनीकी दस्तावेज, न ही कोई ठोस आधार। यह बयान सिर्फ सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बनकर रह गया है, जहां लोग पाकिस्तान की इस 'खोखली शेखी' का मखौल उड़ा रहे हैं।

यह बयान तब आया, जब भारत ने मई 2025 में 'ऑपरेशन सिन्दूर' के तहत पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया था। ये हमले पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब थे। जाहिर है, आसिफ का यह बयान अपनी जनता का ध्यान अपनी नाकामियों से हटाने और भारत के खिलाफ जहर उगलने की साजिश है।
IPL के दौरान 11वें ओवर में फ्लडलाइट्स बंद हो गई थीं
दरअसल, धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL मैच के दौरान 11वें ओवर में फ्लडलाइट्स बंद हो गई थीं। पहले इसे तकनीकी खराबी माना गया, लेकिन बाद में एयर रेड अलर्ट के कारण स्टेडियम खाली करवाया गया। सुरक्षा कारणों से IPL को कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा। लेकिन पाकिस्तान ने इस घटना को अपने 'साइबर करिश्मे' का नाम देकर अपनी फजीहत करवा ली।
पाकिस्तान का यह बयान न सिर्फ हास्यास्पद है, बल्कि उसकी मानसिकता को भी दर्शाता है, जो खाली शोर मचाने और भारत के खिलाफ बेबुनियाद दावे करने में माहिर है। भारत ने हमेशा की तरह इस बयान को तवज्जो न देकर साफ कर दिया कि पाकिस्तान की ऐसी हरकतें उसकी कमजोरी और बौखलाहट को ही उजागर करती हैं।
ये भी पढ़ें- Iran Israel War: बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने ईरान को दिया मदद का वादा












Click it and Unblock the Notifications