पाकिस्‍तान के मंत्री ने कराई फजीहत, उद्घाटन करते समय दांत से ही काट डाला रिबन, देखें मजेदार वीडियो

पंजाब प्रांत के शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे पाकिस्‍तान के मंत्री फयाज अल हसन चोहान ने दांत से ही काट डाला रिबन, देखें मजेदार वीडियो

कराची, 03 सितंबर। पाकिस्‍तान सरकार के कई मंत्री किसी कॉमेडियन से कम नहीं हैं। वो आए दिन वो अपनी किसी न किसी करतूत या अजीबों-गरीब बयान के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। यहां के मंत्री ऐसा काम कर देते हैं, जिससे न सिर्फ उनकी देश में बल्कि बाहरी मुल्‍कों में भी भी जमकर फजीहत होती है। एक बार फिर पाकिस्‍तान के मुख्‍यमंत्री इमरान खान की कैबिनेट के एक मंत्री ने ऐसा ही देश का मजाक उड़वाने वाली हरकत की है। जिनका सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

 मुल्‍क की फजीहत उड़वाने वाले हैं ये जेल मंत्री

मुल्‍क की फजीहत उड़वाने वाले हैं ये जेल मंत्री

अपनी हरकत से अपने मुल्‍क की फजीहत उड़वाने वाले ये मंत्री पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के जेल मंत्री फयाज अल हसन चोहान हैं। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसते हुए मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

फीता काटने के लिए पाकिस्‍तान के मंत्री ने अपनाया ये तरीका

फीता काटने के लिए पाकिस्‍तान के मंत्री ने अपनाया ये तरीका

पंजाब के जेल मंत्री फयाज अल हसन चोहान पाकिस्‍तान में एक शोरूम का उद्धाटन समारोह में चीफ गेस्‍ट बनकर पहुंचे थे। चोहान पंजाब सरकार के स्पोक्सपर्सन भी हैं। मंत्री को शोरूम का उद्घाटन करने क लिए गेट पर लगे लाल फीते को काटाना था। उन्‍हें जब फीता काटने के लिए एक शख्‍स ने कैंची दी तो कैची नहीं चली तो उन्‍होंने कैची वापस प्‍लेट में रख दी इसके बाद उन्‍होंने फीता काटने के लिए सबके सामने जो देशी तरीका अपनाया उसे अब तक शायद ही किसी ने भरी महफिल में अजमाया होगा।

ताव में आकर दांत से ही काट दिया रिबन

ताव में आकर दांत से ही काट दिया रिबन

पाकिस्‍तान के मंत्री फयाज अल हसन चोहान ने कैंची वापस रखने के बाद आव देखा न ताव, रिबन को हाथों से पकड़ा और उसको दांत से काटकर दो हिस्से कर दिए। मंत्री की हरकत को देखकर वहां वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे वहीं आयोजक हक्‍के- बक्‍के रह गए। मजेदार बात ये रही कि फजीहत कराने के बाद मंत्री खुद भी हंसकर आगे बढ़कर शोरूम का मुआयना करने लगे ।

पत्रकार ने शेयर किया है ये मजेदार वीडियो

पत्रकार रविंदर सिंह रॉबिन ने मंत्री के इस मजेदार 27 सेकंड के वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट @rsrobin1 पर शेयर किया है और मजे की बात इसे पत्रकार ने मंत्री को भी टैग किया है। पत्रकार ने लिखा खराब कैंची से रिबन काटने में असमर्थ, पाकिस्तान पंजाब के जेल मंत्री और प्रवक्ता@Fayazchohanpti , तो उद्घाटन का काम अपने दांतों से किया, ठीक हो गया....।

 यूजर ने लिखा- ये है इमरान खान का नया पाकिस्तान

यूजर ने लिखा- ये है इमरान खान का नया पाकिस्तान

इस वीडियो को शेयर करने के चंद घंटों में हजारों की संख्‍या में लाइक्‍स मिल चुके हैं और ये वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट यूसर्ज खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा आपदा में अवसर है, तो किसी ने मजा लेते हुए लिखा है कि मंत्री जी भले आदमी हैं, उन्होंने काफी समय बचा लिया। एक यूजर ने मंत्री जी की आड़ में पाकिस्‍तान के जिगरी दोस्‍त चीन को भी लपेटे में ले लिया। यूजर ने लिखा है कि ऐसा तब होता है जब पाकिस्तान को चीन से कैंची समेत सब कुछ मुफ्त मिलता है। ये है इमरान खान का नया पाकिस्तान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+