भारत के साथ रिश्तों पर नवाज शरीफ से ज्यादा पीएम मोदी पर है पाक को भरोसा!
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ लगता है कि अब देश में लोगों और अपनी मीडिया का भरोसा खोते जा रहे हैं। पाकिस्तान के न्यूजपेपर द डॉन के नए लेख से तो कुछ ऐसा ही लगता है।

इस नए लेख में कहा गया है कि अगर भारत और पाक के बीच रिश्ते सुधारने हैं तो इसकी सफल पहल सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ही हो सकती है। डॉन के मुताबिक पीएम मोदी की ओर से अब पाकिस्तान के साथ वार्ता को लेकर सकारात्मक पहल दिखती है।
न्यूजपेपर के नए एडीटोरियल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच हुई बातचीत से पाकिस्तानी मीडिया को उम्मीद है कि दोनों देशों रिश्तों में अब सुधार आ सकता है।
जहां इस दिशा में मीडिया को पीएम मोदी की क्षमता और सोच पर यकीन है तो वहीं खुद अपने पीएम नवाज शरीफ पर सवाल उठते हैं। इस दिशा में उनकी ओर से पहल पर शंका बनी हुई है।
डॉन के मुताबिक अगर पीएम मोदी चाहें तो यकीनन पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते सुधार लेंगे, लेकिन नवाज शरीफ के बारे में ऐसा कह पाना मुश्किल है। इसकी सबसे बड़ी वजह है पाकिस्तान की आर्मी।
इस एडीटोरियल में उफा में हुई वार्ता का जिक्र भी है। साथ ही अगले वर्ष सितंबर में पीएम मोदी की पाकिस्तान यात्रा का भी जिक्र है। पीएम मोदी अगले वर्ष सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने पाक जाएंगे।
डॉन के मुताबिक पीएम मोदी की पहली पाक यात्रा से उम्मीद है कि दोनों देश बातचीत को एक नई दिशा में ले जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications