पाक के वकील ने कहा भारत से 'डासिंग गर्ल' वापस लें नवाज
लाहौर। पाकिस्तान के एक वकील ने लाहौर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने पाक सरकार से मांग की है कि सरकार भारत से 5,000 वर्ष पुरानी कांसे की मूर्ति को वापस लेकर आएं। इस मूर्ति का नाम 'डासिंग गर्ल' है। सोमवार को जमाल शाह नामक वकील की ओर से यह याचिका दायर की गई है।

क्या है डासिंग गर्ल
कांसे की बनी डासिंग गर्ल 10.5 सेंटीमीटर लंबी मूर्ति है और बताते हैं कि यह 2600 ईसा के आसपास की है। यह मोहेनजोदाड़ो सभ्यता के खत्म होने के बाद सन 1926 में मिली थी। पाक अखबार डॉन की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।
60 वर्ष पहले आई भारत
जमाल शाह पाक के नेशनल म्यूजियम ऑफ आर्ट के डायरेक्टर जनरल भी हैं। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 60 वर्ष पहले इसे दिल्ली स्थित नेशनल आर्ट्स कांउसिल के अनुरोध पर भारत ले जाया गया थ। इसके बाद से इसे कभी वापस नहीं लाया गया।
यूनेस्को को भी लिखेंगे चिट्ठी
वहीं जमाल शाह ने अपने एक बयान में कहा है कि यूनेस्को को भी वह एक चिट्ठी लिखेंगे जिसमें इस मूर्ति को वापस लाने की मांग की जाएगी। जमाल शाह के मुताबिक पाक को अपनी संस्कृति की रक्षा करनी होगी।
मोना लिसा जितनी अहमियत
जमाल की मानें तो इस मूर्ति की वही अहमियत है जो लियोनार्डो दा विंची की मोना लिसा की बनाई हुई पेंटिंग की यूरोप में है। जमाल ने इस मूर्ति को पाक की सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications