पहले तकिये से मुंह दबाकर की हत्या, फिर पत्नी की लाश को कड़ाही में डाल पानी में उबाला, PAK की घटना ने दहलाया
पहले तकिये से मुंह दबाकर की हत्या, फिर पत्नी की लाश को कड़ाही में डाल पानी में उबाला, PAK की घटना ने दहलाया
कराची, 16 जुलाई: पाकिस्तान के कराची से एक हत्या का मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। पाकिस्तान के कराची के गुलशन-ए-इकबाल में एक स्कूल की रसोई में छह बच्चों की मां को उसके पति ने पहले जान से मारा फिर उसकी लाश को एक बड़ी कड़ाही में डालकर उबाल दिया। जब पति इस घटना को अंजाम दे रहा था तो उसके छह बच्चे वहीं खड़े होकर देख रहे थे। जियो न्यूज ने बताया कि महिला की पहचान नरगिस के रूप में हुई है। महिला की लाश गुलशन-ए-इकबाल के ब्लॉक 4 में एक निजी स्कूल की रसोई में एक कड़ाही में मिली।

मृतका की बेटी ने पुलिस को फोन कर बताई सारी बात
मृतका की 15 वर्षीय बेटी ने पुलिस हेल्पलाइन को ये सारी बात बताई। घटना के बाद मोबीना टाउन पुलिस स्कूल पहुंची और मृतक को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई। रिपोर्ट के मुताबिक महिला का पति स्कूल में चौकीदार का काम करता था और स्कूल के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। उन्होंने बताया कि करीब आठ-नौ महीने से स्कूल बंद था।
जियो न्यूज ने जिला पूर्व एसएसपी अब्दुर रहीम शेराजी के हवाले से कहा, घटना के बाद पति अपने तीन बच्चों के साथ भाग गया, जबकि शेष तीन बच्चे पुलिस हिरासत में हैं। एसएसपी शेराजी ने कहा, "हमारे साथ हमारे तीन बच्चे हैं।"

बच्चों ने सुनाई दर्दनाक कहानी
बच्चों के बयान के अनुसार, संदिग्ध ने अपनी पत्नी को अपने बच्चों के सामने बर्तन में उबालने के लिए डाला था। लाश को बर्तन में डालने से पहले उसने अपनी पत्नी की तकिये से मुंह दबाकर हत्या की थी। बयान में कहा गया है कि महिला का एक पैर भी उसके शरीर से अलग हो गया है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

आखिर क्यों की पति ने पत्नी की हत्या
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हालांकि मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थानीय मीडिया सूत्रों ने बताया कि पति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था, बार-बार पत्नी के मना करने के बाद पति ने उसकी हत्या की।

11 साल पहले भी हुई थी ऐसी घटना
बता दें कि इस भीषण घटना ने लगभग 11 साल पहले हुई इसी तरह की घटना की यादें ताजा कर दी हैं। नवंबर 2011 में एक पत्नी ने पति की हत्या की और फिर उसके शरीर को पकाने की कोशिश की थी। पति महिला को बिना बताए, किसी और महिला से शादी करने की योजना बना रहा था।












Click it and Unblock the Notifications