पाकिस्‍तान ने ग्‍लोबल आतंकी मसूद अजहर की संपत्ति सीज करनी शुरू की

इस्‍लामाबाद। एक मई को यूनाइटेड नेशंस (UN) ने जैश-ए-मोहम्‍मद सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) को ग्‍लोबल टेररिस्‍ट के तौर पर ब्‍लैकलिस्‍ट कर दिया है। अब पाकिस्‍तान ने यूएन के इस फैसले पर अमल करना शुरू कर दिया है। पाक के विदेश मंत्रालय की ओर से ग्‍लोबल आतंकी की संपत्ति को सीज करने का आदेश दिया गया है। बुधवार को इससे जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसके साथ ही आदेश को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। मसूद अजहर के संगठन जैश ने 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जिम्‍मेदारी ली थी। इस हमले के बाद से ही मसूद अजहर को ग्‍लोबल आतंकी घोषित करने की मुहिम तेज हो गई थी।

masood-azhar-200

विदेश विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है, उसमें कहा गया है, 'सरकार को यह आदेश पास करते हुए प्रसन्‍नता हो रही है कि मसूद अजहर के खिलाफ रेजोल्‍यूशन 2368 (2017) पूरी तरह से लागू कर दिया गया है।' नोटिफिकेशन के मुताबिक सरकार ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह जैश सरगना पर प्रतिबंधों के लागू होने के लिए सही एक्‍शन लें। मसूद अजहर को हथियारों की खरीद और इनकी बिक्री से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।एक मई को जब यूएन ने मसूद अजहर को ग्‍लोबल आतंकी घोषित किया तो भारत के हिस्‍से एक बड़ी और अहम राजनयिक उपलिब्‍ध आई।

चीन ने खत्‍म किया विरोध

चीन ने पिछले 10 वर्षों से जारी अपने टेक्निकल होल्‍ड को आखिरकार वापस ले लिया। चीन ने यह कदम अमेरिका, यूके और फ्रांस की ओर से अजहर को बैन करने वाले प्रस्‍ताव को फिर से पेश करने के बाद उठाया था। अमेरिका, यूके और ब्रिटेन ने मसूद अजहर को बैन करने के लिए यूएन की सिक्‍योरिटी काउंसिल में 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति के सामने प्रस्‍ताव दिया था। तीनों देशों ने यह कदम पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर उठाया था। पाक विदेश विभाग के प्रवक्‍ता मोहम्‍मद फैसल ने यूएन के फैसले के बाद कहा था कि पाकिस्‍तान मसूद अजहर पर प्रतिबंधों को लागू करने के लिए तुरंत कार्रवाई करेगा।

लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर खबर के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+