Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

T20: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी, पाकिस्तानी बता रहे मैच फिक्स

नई दिल्ली, 03 नवंबर: टी20 विश्व कप में बुधवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच टक्कर में भारत भारी पड़ा। भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने वाली अफगानिस्तान पर केएल राहुल और रोहित शर्मा की ताबाही के आगे अफगान खिलाड़ी लाचार नजर आए। भारत ने अफगानिस्तान को 211 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं अफगानिस्तान की मैच से पकड़ शुरू से ही छूटी हुई नजर आई। भारत ने अफगानिस्तान को 144 रनों पर रोक दिया और 66 रनों से जीत हासिल कर ली। टी20 मैच में जहां भारत की पारी से भारतीय फैंस में खुशी का माहौल है तो दूसरी तरफ पड़ोसी मुल्क को भारत की बैटिंग हजम नहीं हो रही, तब ही तो सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी इस मैच को फिक्स बताने में अमादा हो रहा हैं।

पाकिस्तान बता रहा मैच को फिक्स

पाकिस्तान बता रहा मैच को फिक्स

जैसा ही सबको पता है कि अगर पाकिस्तान में कुछ भी होता है तो उसका दोष वहां की सरकार से मीडिया से लेकर, नेताओं से लेकर जनता तक सब भारत पर आरोप लगाती है। पहली दफा क्रिकेट विश्व कप में भारत को हराने का नसीब हासिल करने वाला पाकिस्तान अपनी जीत पर काफी उछल रहा है। हालत ये हो गई कि अब भारत के साथ खेले जा रहे अफगानिस्तान के मैच को पाकिस्तान फिक्स बता रहा है। पाकिस्तानियों ने ट्विटर पर ट्वीट्स की बारिश कर दी, जिसमें हर कोई मैच को फिक्स बताने में लगा हुआ है।

पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स कह रहे मैच फिक्स!

पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स कह रहे मैच फिक्स!

जैसा कि साफ दिखाई दिया कि अफगानिस्तान की गेंदबाजी भारत के खिलाफ लड़खड़ाती नजर आ रही थी। एक राहुल और रोहित जमकर अफगान गेंदबाजों को पटखनी दे रहे थे, तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी ट्विटर यूजर को लग रहा था कि अफगानी खेल को जानबूझकर भारत की झोली में डाल रहे हैं। पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स ने अफगानिस्तान के क्रिकेटरों पर जानबूझकर मैच हारने का आरोप लगाते हुए फिक्सिंग का आरोप लगाते नजर आएं।

पाकिस्तानियों के तर्क पढ़िए...

पाकिस्तानियों के तर्क पढ़िए...

अब्दुल्ला नाम के एक यूजर ने अफगानिस्तान के एक फील्डर द्वारा मिसफील्ड की एक वीडियो क्लिप ट्वीट की, जिसमें आरोप लगाया गया कि गेंद को जानबूझकर बाउंड्री के लिए जाने दिया। वहीं वजाहत काजमी ने सोचा कि अफगानिस्तान के क्रिकेटर अपने आईपीएल अनुबंधों पर टिके रहने के लिए हारना चाहते हैं। मुहम्मद हसीब ने बताया कि कैसे अफगानिस्तान के गेंदबाज अपने पिछले मैचों की तुलना में अपनी लाइन और लेंथ से काफी दूर थे।

भारत की बैटिंग से बौखलाएं पाकिस्तानी

भारत की बैटिंग से बौखलाएं पाकिस्तानी

ऐसे ही एक और पाकिस्तानी क्रिकेट फैन ने लिखा कि इतना मैच फिक्स...तब अगर को एक अच्छा विश्लेषण क्या तो इंडिया वालों से खेला नहीं जा रहा, लेकिन कितना पैसा उठाया। इधर, एक और यूजर शांजा ने कहा कि भारत इस विश्व कप में केवल मैच फिक्स करके ही प्वाइंट हासिल कर सकता है।

भारत को थी 200 से ज्यादा रनों की जरूरत

भारत को थी 200 से ज्यादा रनों की जरूरत

भारत ने अफगानिस्तान को टी20 मुकाबले में जीत के लिए 210 रन का कठिन लक्ष्य दिया है। मेन इन ब्लू को टूर्नामेंट में अपने नेट रन रेट को बढ़ाने के लिए अपने अफगानिस्तान मैच में 200 से अधिक रन बनाने की जरूरत थी, इस उम्मीद में कि वे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+