पोलियो मुक्त अभियान के लिए पाकिस्तान खतरा : WHO
इस्लामाबाद। विश्व स्वास्थ्य संगठन के 'पोलियो मुक्त अभियान' पर पाकिस्तान ने कई बार लापरवाही दिखाई है। लिहाजा, इस बार संगठन के एक बयान ने पाकिस्तान के विश्व स्तर पर अच्छी खासी किरकिरी कर दी है। डब्ल्यूएचओ के एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की वजह से दुनिया में पोलियो के केस बढ़ रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनियाभर में पोलियो के करीब 80 फीसदी मामलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। डब्ल्यूएचओ द्वारा गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 'यह स्थिति बच्चों को शुरू में पोलियो का टीका नहीं लगाए जाने, उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान में चरमपंथियों द्वारा टीकाकरण प्रतिबंधित किए जाने और पोलियो टीकाकरण कर्मियों की हत्या और जानलेवा हमलों के डर का परिणाम है।'
रिपोर्ट में कहा गया, 'बच्चों को पोलियो का टीका लगने और टीका कर्मियों की सुरक्षा के मुद्दे को सुलझाना जरूरी है, ताकि पोलियो टीकाकरण अभियान पूरा किया जा सके।' गौरतलब है कि पाक में इस साल पोलियो से पीड़ित बच्चों का आंकड़ा बढ़कर 202 हो गया है। जबकि आठ नए मामले सामने आए हैं।
पाकिस्तान के पड़ोसी मुल्क भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पोलियो मुक्त घोषित किया है। लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पाकिस्तान में पोलियों के नये मामले सामने आने से भारत में पोलियो की नई शुरुआत हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications