5 बच्चों की मां है इमरान खान की होने वाली तीसरी पत्नी, इस वजह से पाकिस्तान में हैं फेमस

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया इमरान खान तीसरी शादी करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इमरान खान की होने वाली तीसरी पत्नी का नाम बुशरा मेनका है। बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया में काफी दिनों से खबरें चल रही थीं कि इमरान खान ने बुशरा मेनका से शादी कर ली है। लेकिन आज इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने आधिकारिक तौर पर इन खबरों का खंडन करते हुए बताया कि इमरान खान ने बुशरा को शादी के लिए प्रपोज किया है लेकिन अभी तक दोनों ने शादी नहीं की है।

5 बच्चों की मां है बुशरा

5 बच्चों की मां है बुशरा

पीटीआई ने बताया कि बुशरा मेनका ने इमरान खान के शादी के प्रपोजल पर हां नहीं कहा है। उन्होंने इमरान कुछ समय मांगा है। बुशरा ने कहा कि वो शादी से पहले अपने परिवार वालों से राय लेना चाहती हैं। पीटीआई ने कहा कि अगर वो इमरान से शादी को हां कहेंगी तो इमरान खान खुद ही इसकी घोषणा कर देंगे। बता दें कि 50 वर्षीय बुशरा की 1989 में खवार फरीद मेनका से शादी हुई थी। उनके पति कस्टम ऑफिसर हैं। बुशरा को 5 बच्चें भी है।

इस वजह से हैं फेमस

इस वजह से हैं फेमस

बुशरा मेनका एक आध्यात्मिक गुरु हैं। अधात्यमाकि गुरु के तौर पर अपने कार्यों के लिए वो पाकिस्तान में काफी फेमस भी हैं। बताया जा रहा है इमरान खान भी एक धार्मिक कार्यों के नाते उनके पास जाते रहते हैं। बाद में दोनों दोस्त बन गए और फिर इमरान खान ने उनके शादी का प्रस्ताव दे डाला।

इमरान खान ने इनसे की थी पहली शादी

इमरान खान ने इनसे की थी पहली शादी

इमरान खान की पहली बार शादी 1995 में ब्रिटिश मूल की जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुआ था। जेमिमा गोल्डस्मिथ पेशे से पत्रकार थीं। अमरान खान को जेमिमा से 2 बेटे भी हैं। लेकिन 9 वर्ष के बाद दोनों के बीच 2004 में तलाक हो गया था।

ये थीं इमरान खान की दूसरी बीवी

ये थीं इमरान खान की दूसरी बीवी

इमरान खान ने 2015 में दुसरी बार बीबीसी की पूर्व पत्रकार रेहम खान से निकाह किया। यह निकाह बहुत ही कम समय में खत्म हो गया, लेकिन इस निकाह के खत्म होने के कुछ ही महीनों बाद एक बार फिर से इमरान खान को प्यार हो गया है और उन्होंने तीसरी बार निकाह के लिए बुशरा को शादी का प्रस्ताव दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+