साल 2022 में पाकिस्‍तान भेजेगा अंतरिक्ष में यात्री और आसमान तक पहुंचेगी, चीन, पाक और भारत की जंग

इस्‍लामाबाद। भारत, चीन और पाकिस्‍तान का युद्ध जमीन से हटकर साल 2022 में अंतरिक्ष तक पहुंचने वाला है। दरअसल पाकिस्‍तान ने साल 2022 में अंतरिक्ष पर पहली बार मानव को भेजने की योजना तैयार की है। दिलचस्‍प बात यह है कि इसी वर्ष भारत ने भी पहले मानव मिशन को अंतरिक्ष तक ले जाने का ऐलान कर दिया है। पाकिस्‍तान के इस पहले अंतरिक्ष मिशन में चीन उसकी मदद करेगा। पाकिस्‍तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दें कि तीन नवंबर को पाक पीएम इमरान खान पहली चीन यात्रा पर रवाना होंगे और उनकी यात्रा शुरू होने से पहले इस खबर का आना वाकई खास है।

दो सैटेलाइट लॉन्‍च कर चुका है पाक

दो सैटेलाइट लॉन्‍च कर चुका है पाक

पाकिस्‍तान के अखबार द न्‍यूज ने फवाद चौधरी के हवाले से लिखा है कि गुरुवार को हुई एक फेडरल कैबिनेट मीटिंग में इमरान खान की ओर से अंतरिक्ष के इस मिशन से जुड़े प्‍लान को मंजूरी दी गई है। पाकिस्‍तान स्‍पेस एंड अपर एटामॉसफेयर रिसर्च कमीशन (सुपारको) और चीनी कंपनी के बीच इस बाबत एक एग्रीमेंट भी साइन हो चुका है। पाकिस्‍तान और चीन दोनों के बीच रक्षा संबंध पहले से ही काफी अच्‍छे है। साथ ही पाकिस्‍तान, चीनी मिलिट्री उपकरणों का सबसे बड़ा खरीददार भी है। इससे पहले पाकिस्‍तान ने इस वर्ष की शुरुआत में चीनी लॉन्‍च व्‍हीकल की मदद से दो सैटेलाइट अंतरिक्ष की कक्षा में भेजे थे। पाकिस्‍तान ने चीनी लॉन्‍ग मार्च (एलएम-2सी) रॉकेट को जियूक्‍यूआन सैटेलाइट लॉन्‍च सेंटर से लॉन्‍च किया था। यह सेंटर चीन में गोबी के रेगिस्‍तान में स्थित है। इसके अलावा एक और सैटेलाइट जो कि रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट पीआरएसएस1 था उसे भी लॉन्‍च किया गया था।

चीन की मदद से लॉन्‍च हुए पाक के सैटेलाइट

चीन की मदद से लॉन्‍च हुए पाक के सैटेलाइट

दूसरा टेस्‍ट सैटेलाइट जिसे लॉन्‍च किया गया था उसका नाम पाक-टेस-1ए था। इस सैटेलाइट को सुपारको की ओर से डेवलप किया गया था। इस सैटेलाइट की वजह से पाकिस्‍तान के सैटेलाइट तैयार करने की क्षमताओं में इजाफ हुआ था। इसके बाद पाकिस्‍तान को मौसम, पर्यावरण और कृषि आधारित जानकारियों के लिए दूसरे कमर्शियल सैटेलाइट्स पर निर्भर नहीं रहना पड़ा। इन सैटेलाइट को चीन भेजा गया था क्‍योंकि पाकिस्‍तान के पास किसी भी तरह का कोई सैटेलाइट लॉन्‍च व्‍हीकल नहीं है। इमरान खान तीन नवंबर को चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली केकियांग से मुलाकात करेंगे।

भारत भी साल 2022 में भेजेगा अंतरिक्ष यात्री

भारत भी साल 2022 में भेजेगा अंतरिक्ष यात्री

भारत की ओर से भी इसरो ने ऐलान कर दिया है कि साल 2022 में वह अपना पहला मानव अंतरिक्ष मिशन लॉन्‍च करेगा। पीएम मोदी ने इस वर्ष स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बात की घोषणा की थी साल 2022 में भारत की ओर से मानवयान को भेजा जाएगा। भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश होगा जो इंसान को अंतरिक्ष पर भेजेगा। चीन ने साल 2003 में पहला मानव अंतरिक्ष मिशन लॉन्‍च किया था। इस लॉन्‍च के साथ ही वह दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया था जिसने मानवयुक्‍त अंतरिक्ष यात्रा को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। चीन से पहले रूस और अमेरिका ऐसा कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+