Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्‍तान-पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इलाज के दौरान आया हार्ट अटैक

लाहौर। पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री को हार्ट अटैक आने की खबरें हैं। पाकिस्‍तानी मीडिया की ओर से दावा किया गया है कि लाहौर सर्विसेज हॉस्पिटल जहां पर उनका इलाज चल रहा है, वहीं पर पूर्व पीएम को माइनर हार्ट अटैक आया है। नवाज शरीफ की हालत बेहद गंभीर है। शरीफ इस समय गंभीर इम्‍यून डिसऑर्डर से ग्रसित हैं और उनका प्‍लेटलेट्स भी खतरनाक स्‍तर पर पहुंच गया है। नवाज को शुक्रवार को लाहौर हाई कोर्ट से जमानत दी गई है। नवाज तीन बार पाकिस्‍तान के पीएम रहे हैं।

nawaz-sharif

नवाज की हालत में कोई सुधार नहीं

69 साल के नवाज का इलाज लाहौर के सरकारी अस्‍पताल में चल रहा है और उनकी पार्टी के नेताओं का कहना है कि पूर्व पीएम को जरूरी मेडिकल सुविधाएं नहीं दी जा रही है। पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग, नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो सोमवार देर रात से ही अस्‍पताल में भर्ती हैं। एक डॉक्‍टर की ओर से डॉन को बताया गया, 'नवाज को थर्मोबोक्प्टिोपेनिक पुरपुरा बीमारी है और यह एक ब्‍लीडिंग डिसऑर्डर है जिसमें इम्‍यून सिस्‍टम प्‍लेटलेट्स को पूरी तरह से नष्‍ट कर देता है।' इस डॉक्‍टर ने अपना नाम नहीं बताया और कहा कि उम्‍मीद है कि उनकी हालत अगले कुछ दिनों में बेहतर हो सकेगी।

नवाज के बेटे का कहना है कि उन्‍हें जेल में जहर दिया गया है। उनके वकील आजम नजीर तरार ने न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स को जानकारी दी कि उनके स्‍वास्‍थ्‍य कारणों का हवाला देते हुए जमानत की अर्जी दायर की गई थी। उनका स्‍वास्‍थ्‍य लगातार गिरता जा रहा था और उन्‍हें बेहतर इलाज की जरूरत है। नवाज को लाहौर सर्विसेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी और कोई सुधार नहीं हो रहा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+