भारत 'कश्मीर' पर प्रस्तावों की उपेक्षा न करे: पाक विदेश मंत्रालय

खुर्शीद ने पाक को चेताते हुए कहा था कि यह एक द्विपक्षीय मसला है। इस पर सवाल उठाना समय की बर्बादी होगी। खुर्शीद की यह टिप्पणी पाक प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा से पहले आयी थी।
खुर्शीद की इस टिप्पणी के बाद पाकिस्तान विदेश मंत्रालय का बयान आया है कि संयुक्त राष्ट्र का सदस्य होने के नाते भारत को कश्मीर पर सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। पाक ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अमेरिकी मध्यस्थता की मांग की।
यह ध्यान देने योग्य है कि सीजफायर उल्लंघन और घुसपैठ के कारण पाक पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बन रहा है लेकिन पाक की फौज और आतंकी संगठन पाक प्रधानमंत्री की बात मानने के लिए तैयार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications