सीपीईसी को भारत से बचाने के लिए पाक खर्च करेगा 1.3 बिलियन डॉलर
चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) को भारत न पहुंचा पाए कोई नुकसान इसलिए पाकिस्तान सरकार ने जारी किया 1.3 बिलियन डॉलर का नया बजट।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सरकार ने भारत के डर से चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) की सुरक्षा और चाक-चौबंद करने का फैसला कर लिया है। पाक ने इसके लिए अब 1.3 बिलियन डॉलर का नया बजट जारी किया है।

45 बिलियन डॉलर का प्रोजेक्ट
पाक सरकार को चिंता है कि भारत सीपीईसी को नुकसान पहुंचा सकता है और इसलिए उसने यह फैसला लिया है।
पाकिस्तान सरकार की ओर से बताया गया कि सीपीईसी के प्रोजेक्ट्स पर खर्च होने वाली रकम का एक प्रतिशत हिस्सा सीपीईसी की सुरक्षा के लिए खर्च किया जाएगा।
सीपीईसी की कुल लागत करीब 45 बिलियन डॉलर है और 35 बिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो चुका है।
पिछले दिनों आया चीन का बयान
पाक सरकार का कहना है कि सीपीईसी उसके लिए एक गर्व की बात है और इसलिए उसे किसी भी तरह से नुकसान नहीं होना चाहिए।
पिछले दिनों चीन की ओर से सीपीईसी की वजह से पाक के साथ बढ़ती करीबियों पर एक बड़ा बयान भी आया है। चीन ने कहा है कि भले ही अतंराष्ट्रीय परिदृश्य बदल जाए, चीन हमेशा पाक के साथ खड़ा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications