पाक के राजदूत ने उड़ाया राष्‍ट्रपति ओबामा का मजाक, कहा व्‍हाइट हाउस का 'मेहमान'

वाशिंगटन। पाकिस्‍तान के राजदूत ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का मजाक उड़ाया है। पाक राजदूत ने राष्‍ट्रपति ओबामा को व्‍हाइट हाउस का मेहमान करार दिया। पाक राजदूत ने कहा कि अब पाकिस्‍तान को अमेरिका के अगले प्रशासन की चिंता करनी चाहिए।

pak-envoy-insults-president-obama.jpg

अमेरिका ने कहा बकवास

पाक राजदूत के इस बयान को अमेरिका ने 'बकवास टिप्‍पणी' करार दिया है। पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कश्‍मीर मामलों पर नियुक्‍त किए गए विशेष प्रतिनिधि मुशाहिद हुसैन सैयद ने पिछले हफ्ते कहा था कि ओबामा अगले कुछ माह तक ही व्‍हाइट हाउस के मेहमान हैं।

सैयद ने यह बात उस समय कही थी जब उनसे अमेरिकी सरकार से पाक की अपेक्षाओं वाला एक सवाल पूछा गया था सैयद ने अटलांटिक काउंसिल जो कि एक अमेरिकी थिंक टैंक है वहां आयोजित चर्चा के दौरान यह बयान दिया था।

अमेरिका को बता चुके हैं कमजोर देश

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्‍ता मार्क टोनर गुरुवार को मीडिया से बात की। यहां पर उन्‍होंने कहा कि अमेरिका इस टिप्‍पणी को एक बकवास टिप्‍पणी मानता है।

वैसे सैयद पिछले हफ्ते ही अमेरिका को एक कमजोर देश का दर्जा दे चुके हैं। उन्‍होंने कहा था कि अब पाक को रूस से अपनी करीबी बढ़ानी चाहिए क्‍योंकि अमेरिका अब चूकी हुई ताकत बनता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+