Pakistan Election Result 2018: अमेरिका ने कहा नई सरकार और इमरान के साथ काम करने को लेकर उत्‍सुक

पाकिस्‍तान में अब नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं अमेरिका की ओर से कहा गया है कि वह पाकिस्‍तान की नई सरकार के साथ काम करने को लेकर उत्‍साहित है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि वह साउथ एशिया में सुरक्षा और स्थिरता के लिए पाक की नई सरकार के साथ काम करना चाहता है।

वॉशिंगटन। पाकिस्‍तान में अब नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं अमेरिका की ओर से कहा गया है कि वह पाकिस्‍तान की नई सरकार के साथ काम करने को लेकर उत्‍साहित है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि वह साउथ एशिया में सुरक्षा और स्थिरता के लिए पाक की नई सरकार के साथ काम करना चाहता है। आपको बता दें कि इमरान खान जो अमेरिका के मुखर विरोधी रहे हैं, पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री बनने की ओर बढ़ रहे हैं। गुरुवार को उन्‍हें विजेता घोषित किया गया है और अब इमरान ने वादा किया है कि वह पाक को एक ऐसा देश बनाएंगे जिसका सपना मोहम्‍मद अली जिन्‍ना ने देखा था।

imran-khan-150

अमेरिकी मीडिया में मिली इमरान की जीत को जगह

हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्‍तान में हो रहे कुछ घटनाक्रमों पर चिंता भी जाहिर की है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि मीडिया पर चुनावों की वजह से पाबंदियां लगाई गई थी, वे काफी चिंजातनक थीं। विदेश विभाग के मुताबिक वह अभी पाकिस्‍तान चुनाव आयोग और ऑब्‍जर्वर मिशन की ओर से आधिकारिक नतीजों की पुष्टि का ऐलान कर रहा है। इमरान की पार्टी ने अभी तक नेशनल एसेंबली की 110 सीटें जीत ली हैं। सरकार बनाने के लिए पीटीआई को 137 सीटों की जरूरत है और ऐसे में इमरान के पास 27 सीटें कम पड़ रही हैं। अगर वह निर्दलीय उम्‍मीदवारों की तरफ देखते हैं तो उनकी संख्‍या भी 12 ही है। इमरान जो पहले ही इस बात से इनकार कर चुके हैं कि वह गठबंधन की सरकार नहीं बनाएंगे, क्‍या फैसला करेंगे इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि पूर्व क्रिकेटर इमरान ने पांच सीटों से चुनाव लड़ा था और उन्‍हें इन सभी पांचों सीटों पर जीत मिली है। अमेरिकी मीडिया की नजरें भी बुधवार से चुनावों और फिर इसके नतीजों पर टिकी हुई हैं। अमेरिकी मीडिया ने इमरान के जीतने और उनकी पार्टी के सबसे बड़ी पार्टी बनने की खबरों को प्रमुखता से जगह दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+