भारत को 26/11 ट्रायल का इंतजार, पाक में सईद पर नजरें-ए-इनायत

लाहौर। अभी एक हफ्ते पहले भारत ने मुंबई आतंकी हमलों की छठीं बरसी के दौरान उस खतरनाक आतंक हमले में मारे गए लोगों को याद किया। वहीं एक हफ्ते बाद पाकिस्‍ताने में लश्‍कर ए तैयबा के चीफ और इन हमलों के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद के लिए स्‍पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी हो चुकी है।

Haifz Saeed-lahore-trains

न बदला है अौर न बदलेगा पाक

एक बार फिर से पाकिस्‍तान ने साफ कर दिया है कि उसकी कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है और वह अपने तरीकों को किसी के लिए नहीं बदल सकता। सार्क से निकलने के बाद जो नवाज शरीफ भारत को सार्थक बातचीत की सीख दे रहे थे वह एक बार फिर से सईद के हाथों की कठपुतली हैं, यह साबित हो गया।

हाफिज सईद जिस जमात उद दावा को चलाता है, उसकी ओर से चार और पांच दिसंबर को लाहौर में एक धार्मिक सम्‍मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्‍मेलन में पहुंचने में लोगों को परेशान न हो इसके लिए पाक में दो स्‍पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

सिर्फ इतना ही जेयूडी चीफ सईद की ओर से मंगलवार को लाहौर में एक प्रेस कांफ्रेंस भी हुई। सईद ने लोगों से कहा है कि वह मीनार-ए-पाकिस्तान स्मारक मैदान पर चार दिसंबर से शुरू हो रहे सम्मेलन में भाग लेने के लिए जरूर पहुंचे।

पाकिस्तान रेल विभाग सिंध प्रांत के हैदराबाद से आज पहली ट्रेन चला रहा है जो बुधवार रात लाहौर पहुंचेगी। एक अन्य ट्रेन कराची से रवाना होकर चार दिसंबर को यहां पहुंचेगी।

अमेरिका ने घोषित किया हुआ इनाम

आपको बता दें कि जहां अमेरिका ने हाफिज सईद पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है तो वहीं यूनाइटेड नेशंस की ओर से लश्‍कर को आतंकी संगठन और हाफिज को आतंकी घोषित किया जा चुका है। सिर्फ इतना ही नहीं जेयूडी को भी इसी वर्ष आतंकी संगठन घोषित किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+