पाक और कश्मीर के लोगों के‌ लिए सईद सलाहुद्दीन आतंकवादी नहीं: अब्दुल बासित

अब्दुल बासित ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी सरगना सैयद सलाहुद्दीन को आतंकवादी मानने से इंकार कर दिया है।

इस्लामाबाद। आतंकवाद के प्रति अपनी वफादारी दिखाते हुए पाकिस्तान ने एक बार फिर से आतंकी सरगना को आतंकवादी मानने से इंकार कर दिया है। पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी सरगना सैयद सलाहुद्दीन को आतंकवादी मानने से इंकार कर दिया है।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए सलाहुद्दीन आतंकवादी नहीं है।

 Pakistan does not see Salahuddin as a terrorist: Abdul Basit

एएनआई से बात करते हुए अब्दुल बासित ने सलाहुद्दीन के मुद्दे पर अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान के लिए सलाहुद्दीन आतंकवादी नहीं है। उन्होंने कहा कि सलाहुद्दीन अभी नजरबंद है, हालांकि हम उसके बारे में अधिक सुबूत जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। बासित ने कहा कि मुंबई हमले के मुकदमों में कुछ प्रगति हुई है। इसके लिए दोनों देशों के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों कते सुरक्षा सलाहाकर एक दूसरे के संपर्क में है और बातचीत कर दोनों देशों के बीच की स्थिति को समान्य करने में लगे है। दोनों देशों के एनएसए भारत-पाक के बीच वार्ता शुरू कराने का रास्ता निकाल रहे हैं।

उन्होंने भारत-पाकिस्तान के संबंध को लेकर कहा कि दोनों देशों के बीच फिर से बातचीत शुरू हो जाएगी। वहीं पूर्व नौसैनिक कुलभूषण जाधव मामले में बासित ने कहा कि जाधव ने भारत के खिलाफ कई सबूत दिए हैं। उसने भारतीय जासूसों की जानकारी दी है और स्लीपर सेल को भी बेनकाब किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+