पाकिस्तान ने फिर दिया दगा, मसूद अजहर पर कोई एफआईआर नहीं
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अधिकारियों ने भारत के पठानकोट आतंकी हमले में एफआईआर दर्ज की है। लेकिन इस एफआईआर में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर का कोई नाम नहीं है।

पाक अधिकारियों के मुताबिक कई हफ्तों की जांच के बाद यह एफआईआर दायर की गई है। शुक्रवार की सुबह पहले खबरें आई थीं कि पाक में मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है।
शुक्रवार की सुबह मसूद अजहर पर अलग खबर
इन हमलों की वजह से भारत और पाक के बीच होने वाली विदेश स्तरीय वार्ता भी कैंसिल कर दी गई थी।
एफआईआर पंजाब के गुजरांवाला के काउंटर टेरॅरिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) में दर्ज कराई गयी है। सीटीडी के मुताबिक एफआईआर जल्द से जल्द न्यायिक प्रक्रिया शुरू करने के लिए काफी जरूरी थी।
भारत ने जैश कमांडर मसूद अजहर पर हमले का मुख्य षड्यंत्रकारी होने का, उसके भाई रउफ और पांच अन्य पर हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
एफआईआर पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 302, 324 और 109 और एंटी-टेररिज्म लॉ के एक्ट सात और 21/1 के तहत दर्ज की गई है।
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।
डोवाल ने कहा था कि चार आतंकवादियों ने शायद पाकिस्तान से भारत में प्रवेश किया और दो जनवरी को एयरफोर्स स्टेशन पर हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications