पाक रक्षा मंत्री ने फिर दी भारत को धमकी, कहा लंबे युद्ध के लिए तैयार पाकिस्तान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने एक बार फिर से भारत को धमकी दी है। आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान लंबे या फिर सीमित युद्ध के लिए तैयार है। अगर भारत ने उस पर युद्ध थोपा तो फिर पाकिस्तान उसका सही जवाब देगा।

आसिफ के मुताबिक पाक दुनिया में शांति चाहता है लेकिन उसको कमजोर न समझा जाए। अगर उस पर कोई संकट आया या फिर उसके उकसाया गया तो फिर वह तगड़ा जवाब देने में सक्षम है। आसिफ के मुताबिक पाक की सेना सन् 1965 में जिस तरह पाक पर भारत के कब्जे को फेल किया था, उसी तरह से इस बार भी सेना तैयार है।
आसिफ की मानें तो पाक की सेना देश के अंदर आतंकियों के खिलाफ युद्ध लड़ रही है। लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर आने वाले समय में वह किसी भी हमले का सामना करने के लिए तैयार है। देश का राजनीतिक नेतृत्व भी देश की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार का बलिदान करने को तैयार हैं।
इससे पहले आसिफ ने कुछ दिनों पहले सियालकोट में भी इसी तरह का बयान दिया था। उन्होंने उस समय भारत को परमाणु हमले की धमकी दी थी।
गौरतलब है कि इंडियन आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने मंगलवार को कहा था कि देश की सेना सीमा पर जरूरत की स्थिति में किसी भी प्रकार की कार्रवाई के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने सेना से छोटे युद्धों के लिए तैयार रहने को भी कहा था।












Click it and Unblock the Notifications