पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पीएम मोदी को बताया चरमपंथी सोच वाला पीएम
इस्लामाबाद। कभी भारत को परमाणु हमले की धमकी देने वाले तो कभी युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर से अपनी जुबान खोली है। इस बार उन्होंने कहा है कि पाक कमजोर नहीं हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चरमपंथी सोच वाला पीएम करार दे दिया।

उन्होंने भारत को दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव पैदा करने तथा माहौल बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया। आसिफ के हवाले से रेडियो पाकिस्तान ने कहा कि अगर भारत अच्छे इरादे दिखाए तो पाकिस्तान भी अपने पड़ोसी देश के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते की कामना करता है। आसिफ के मुताबिक अगर भारत ने उस पर हमला किया तो पाक उसका करारा जवाब देगा।
द्विपक्षीय संबंधों में गिरावट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराते हुए आसिफ ने कहा कि चरमपंथी सोच, जिसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतनी उंचाई पर पहुंच गए, अब उसी सोच ने उनका पतन शुरू कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि शांति के लिए हरसंभव प्रयास किये जाने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications