Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाक रक्षा मंत्री ने दिए संकेत अभी एलओसी पर जारी रहेगा खून-खराबा

पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ने ख्‍वाजा आसिफ ने कहा नए सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल कमर जावेद बाजवा के आने के बाद भी पुरानी ही रहेगी मिलिट्री पॉॉलिसी।

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ जो अभी तक भारत पर छोटे परमाणु हथियारों से हमले की धमकी देते थे, अब उन्‍होंने एक बार फिर से भारत को चेतावनी दी है। रक्षा मंत्री के नए बयान से साफ है कि पाक की मंशा अभी एलओसी पर युद्धविराम तोड़ने और निर्दोष लोगों का खून बहाने की है।

pak-defence-minister-khawaja-asif.jpg

नहीं बदलेगी मिलिट्री पॉलिसी

पाक के रक्षा मंत्री ख्‍वा‍जा आसिफ ने कहा है कि आने वाले समय में पाक की मिलिट्री पॉलिसी में नए आर्मी चीफ के आने के बाद भी कोई बदलाव नहीं होगा।

शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल कमर जावेद बाजवा को पाक सेना का अगला चीफ बनाया गया है। बाजवा, जनरल राहील शरीफ का स्‍थान लेंगे जो मंगलवार को रिटायर हो रहे हैं।

भारतीय सैनिकों को मारने की धमकी

जियो न्‍यूज के साथ बातचीत में ख्‍वाजा आसिफ ने कहा है कि पाक की मिलिट्री नीति में तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा और नए चीफ के साथ ही भी नीति आगे बढ़ेगी।

ख्‍वाजा आसिफ ने पिछले दिनों भारत को धमकी दी थी कि एलओसी पर अगर पाक के सैनिकों को नुकसान हुआ तो उसके बदले में भारत के तीन सैनिकों को मारा जाएगा।

अमेरिका ने जताई खुशी

रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि नए आर्मी चीफ बाजवा, जनरल राहील शरीफ की विरासत को ही आगे बढ़ाएंगे। आपको बता दें कि अमेरिका ने जनरल बाजवा की नियुक्ति पर खुशी जताई है।

अमेरिका की ओर से कहा गया है कि उसे उम्‍मीद है कि बाजवा काउंटर-टेररिज्‍म की उन्‍हीं कोशिशों को आगे बढ़ाएंगे जिसकी शुरुआत जनरल शरीफ ने की थी।

क्‍यों चुने गए बाजवा

द डॉन ने लिखा है कि बाजवा को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इसलिए आर्मी चीफ चुना क्‍योंकि उनका जिक्र कहीं नही था।

साथ ही पीएम शरीफ को उम्‍मीद है कि बाजवा नीति निर्धारण में सरकार को और ज्‍यादा जगह देंगे और लाइमलाइट में आने के बाद और चमकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+