पाकिस्‍तान ने कराची एयरस्‍पेस 31 अगस्‍त तक बंद किया, तीन रूट्स पूरी तरह से बंद

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान ने कराची एयरस्‍पेस को 31 अगस्‍त तक बंद करने का फैसला किया है। पाकिस्‍तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) की तरफ से नोटिस टू एयरमैन (नोटैम) जारी कर कराची एयरस्‍पेस के तीन रूट्स को बंद करने का आदेश दिया गया है। एयरस्‍पेस 28 अगस्‍त से 31 अगस्‍त तक बंद रहेगा। सभी अंतरराष्‍ट्रीय फ्लाइट्स को तीन रास्‍तों से बचने के लिए कहा गया है। सीएए की ओर से हालांकि यह नहीं बताया गया है कि इन रूट्स को क्‍यों बंद किया गया है। अभी तक अथॉरिटीज की तरफ से किसी भी तरह का कोई वैकल्पिक रास्‍ता नहीं सुझाया गया है।

imran-khan-100

Recommended Video

    Pakistan की बौखलाहट जारी, अब Airspace बंद करने का बना रहा Plan |वनइंडिया हिंदी

    इमरान सरकार का फैसला

    नोटैम ऐसे समय में जारी किया गया है जब देश के तकनीकी मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने कहा था कि पाकिस्‍तान, भारत के लिए अपने एयरस्‍पेस को पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रहा है। चौधरी के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार अफगानिस्‍तान के साथ होने वाले व्यापार के लिए अपनी सरजमीं का प्रयोग भी भारत के लिए प्रतिबंधित करने के बारे में सोच रही है। चौधरी के शब्‍दों में, 'प्रधानमंत्री भारत के लिए एयरस्‍पेस पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रहे हैं और अफगानिस्‍तान के लिए होने वाले व्‍यापार के लिए पाक की जमीन को बैन करने के बारे में सोचा जा रहा है। इस मामले में फैसला के लिए कानूनी औपचारिकताओं पर विचार जारी है।'

    आर्टिकल 370 हटने से बौखलाया पाक

    पाकिस्‍तान ने 26 फरवरी को हुई बालाकोट एयरस्‍ट्राइक के बाद अपना एयरस्‍पेस बंद कर दिया था। इसके बाद 27 मार्च को पाक ने अपना एयरस्‍पेस खोला लेकिन नई दिल्‍ली, बैंकॉक और मलेशिया जाने वाली फ्लाइट्स के रास्‍ते बंद थे। 15 मई को पाकिस्‍तान ने भारतीय फ्लाइट्स के लिए एयरस्‍पेस को 30 मई तक बंद करने का फैसला किया। इसके बाद 16 जुलाई को उसने एयरस्‍पेस खोला था। पांच अगस्‍त को जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है। उसने भारत के साथ व्‍यापार बंद कर दिया और सभी राजनयिक संबंध खत्‍म कर लिए हैं। इसके अलावा ट्रेन और बस सर्विसेज को भी रोक दिया गया है। भारत ने जम्‍मू कश्‍मीर से न सिर्फ विशेष दर्जा वापस लिया बल्कि इसे दो संघ शासित प्रदेशों जम्‍मू कश्‍मीर और लद्दाख में बांट दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+