24 घंटे में देखना है पाकिस्तान में आम आदमी ज्यादा कमजोर या सरकार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में जारी सियासी उठापटक और विरोध प्रदर्शन के बीच दखल देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को अल्टीमेटम दे दिया है। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान और मौलाना ताहिर उल कादरी के समर्थकों को 24 घंटे के अंदर कांस्टीट्यूशन एवेन्यू खाली करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 24 घंटे का अल्टीमेटम इसलिए जारी किया है ताकि न्यायाधीशों एवं अधिकारियों की आवाजाही बाधित न हो।

आपको बता दें कि इमारन खान और कादरी के हजारों समर्थक कांस्टीट्यूशन एवेन्यू में धरने पर बैठे हैं जहां संसद और सुप्रीम कोर्ट स्थित हैं। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य एवेन्यू को जाम कर रखा है। आवाजाही में हो रही दिक्कतों के बाद मुख्य न्यायाधीश नसीरुल मुल्क ने कहा कि खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और कादरी की पार्टी पाकिस्तान आवामी तहरीक के समर्थकों को सड़क से चले जाना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि प्रदर्शकारियों की वजह से अदालत पहुंचने के लिए लोगों, वकीलों और जजों को खासी मश्ककत करनी पड़ रही है।कोर्ट ने सरकार हटाने के लिए संविधानेत्तर उपाय अपनाने को लेकर प्रदर्शन के विरुद्ध दर्ज याचिकाओं की सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया।
पाकिस्तान में प्रदर्शन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
- इमरान खान के नेतृत्वा वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के बीच तीसरे दौैर की वार्ता सफल रही है।
- पाकिस्तान सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को सरकार के खिलाफ धरना दे रहे दोनों दलों को कांस्टिट्यूशन एवेन्यू को 24 घंटों के अंदर खाली करने को कहा है।
- सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि कांस्टिट्यूशन एवेन्यू के रास्ते से ही मंगलवार को न्यायाधीश आएंगे।
- 19 अगस्त से संसद भवन और सर्वोच्च न्यायालय की इमारत के बाहर प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे हैं। सर्वोच्च न्यायालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और सचिवालय कर्मियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान ने कहा है कि वह अपनी उस मांग के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे।
- इमरान खान ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 30 दिनों के लिए पद छोड़ने के लिए कहा है।
-
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications