Anwar Ul Haq: अनवर-उल-हक संभालेंगे पाकिस्तान की कमान, जानिए कौन हैं कार्यवाहक पीएम?
Pak New PM Anwar Ul Haq Profile: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस्तीफे के बाद अब अनवर-उल-हक वहां के 8वें कार्यवाहक प्रधानमंत्री होंगे। पाकिस्तान में जारी सियासी जारी उथल पुथल के बीच शनिवार (12 अगस्त) को बड़ा फैसला लिया गया है।
निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विपक्ष के निवर्तमान नेता राजा रियाज के बीच घंटों चले मंथन के बाद अनवर-उल-हक के नाम पर सहमति बनी। ऐसे में जानिए कौन हैं पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक?

अनवर-उल-हक बलूचिस्तान के सांसद सीनेटर हैं। उनका पूरा नाम अनवर-उल-हक कक्कर हैं, जो कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में आज (शनिवार) ही उनके शपथ ले सकते हैं।
जानिए कौन हैं अनवर उल हक काकर?
बलूचिस्तान से सांसद अनवर उल हक बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के नेता हैं। उनको साल 2018 में बलूचिस्तान से एक स्वतंत्र सीनेटर के रूप में चुना गया था। उनका कार्यकाल छह साल का है, जो अगले साल मार्च 2024 में पूरा होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यवाहक पीएम ने प्रवासी पाकिस्तानियों और मानव संसाधन विकास पर सीनेट की स्थायी समिति के अध्यक्ष और व्यापार सलाहकार समिति, वित्त और राजस्व, विदेशी मामलों और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के सदस्य के रूप में काम किया है।
बता दें कि काकर ने सीनेट के भीतर 2018 में गठित बलूचिस्तान अवामी पार्टी के लिए संसदीय नेता की भूमिका भी निभाई है।
पश्तून ट्राइबल से ताल्लुक
कार्यवाहक पीएम बलोच और पश्तून दोनों पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। अनवर उल हक काकर लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। उनका परिवार ताल्लुक पश्तून ट्राइबल से है।
90 दिनों में होगा चुनाव
ऐसे में उल हक काकर इस साल के अंत में नए चुनाव तक कार्यवाहक पाक सरकार का नेतृत्व करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसी 9 अगस्त को नेशनल असेंबली को भंग करने की सिफारिश की थी। ऐसे में वहां के संविधान के मुताबिक अब अगला चुनाव 90 दिनों में होगा।












Click it and Unblock the Notifications