Pakistan Blast Video: जोरदार धमाके से कांपा पूरा इलाका, आतंकियों ने लोगों की भीड़ को बनाया निशाना, Video
Pakistan Blast Video: आतंकवाद को पालने वाला पाकिस्तान आज खुद उसका शिकार है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इस्लामी पार्टी की रैली में बम धमाका हुआ, जिसमें अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है, 200 से ज्यादा लोग धमाके की चपेट में आकर घायल बताए जा रहे हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर इन धमाकों की दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई है।
धमाका खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में उस वक्त हुई, जब जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) की एक रैली हो रही थी। पार्टी के कन्वेंशन सेंटर में धमाका इतना जोरदार था कि पूरे इलाके के लोग कांप गए। जिस जगह ये ब्लास्ट हुआ, उस जगह का भयानक मंजर है।

सोशल मीडिया पर ब्लास्ट के बाद के वीडियो और तस्वीरें लगातार सामने आ रही है। जिसमें धमाके बाद भीषण आग दिखाई दे रही है। पूरे इलाके में दहशत नजर आ रही है। चारों तरफ मलबा ही मलबा दिखाई दे रहा है। वहीं कहीं लोग घायलों को लेकर दौड़ रहे हैं। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है।
हर तरफ भयानक मंजर
दहशतगर्दों ने बाजौर के खार में राजनीतिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) कार्यकर्ता सम्मेलन को अपना निशाना बनाया, जिसमें मारे गए लोगों में एक स्थानीय जेयूआई-एफ नेता भी शामिल है। मृत नेता की पहचान जियाउल्लाह जान के रूप में हुई है।
धमाकों के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई। भगदड़ में कई लोग भीड़ के पैरों के नीचे आने से बुरी तरह से घायल हुए हैं। घटनास्थल के वीडियो में चारों तरफ बम ब्लास्ट के निशान हैं। जियो न्यूज के मुताबिक जांच अधिकारियों को पहली जांच से एक आत्मघाती बम विस्फोट का संकेत मिला है।
Recommended Video
जानिए कैसे हुआ धमाका?
बम ब्लास्ट को लेकर खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अख्तर हयात खान ने कबूला है कि अब की जांच में सामने आया है कि यह आत्मघाती बम विस्फोट था। वहीं घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों से साफ पता चल पाएगा।
वहीं अख्तर हयात के मुताबिक सम्मेलन की मेजबानी कर रही जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) पार्टी के नेताओं को निशाना बनाने के लिए यह विस्फोट किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications