Viral Video: लाहौर के आसमान में नजर आया काला Ring, कुछ बोले एलियन, कुछ ने कहा Smog

Recommended Video

    Pakistan के Lohore में आसमान में दिखा Black Ring, जानिए क्या था ये ? | Oneindia Hindi

    लाहौर। पाकिस्‍तान के लाहौर में आसमान में अचानक बने एक काले छल्‍ले ने लोगों को चौंकने पर मजबूर कर दिया। ओ के आकार के इस रिंग के आसमान में नजर आने के बाद कुछ लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं यह एलियन तो नहीं है। वहीं कुछ लोग इस बुराई का बदाल करार दे रहे हैं। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है और कई तरह के रिएक्‍शन इस पर आ रहे हैं। इंटरनेट पर यूजर्स का मानना है कि यह एक असाधारण घटना है और कुछ लोग इस पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

    lahore-black-ring.jpg

    पिछले वर्ष भी हुई थी ऐसी घटना

    एनबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह का धुंए का यह काला छल्‍ला पिछले वर्ष कजाख गांव में भी नजर आगया था। उस समय स्‍कूल जाने वाली बच्‍ची ने इसे देखा था। इसके बाद पता चला था कि पास के इलाके में पटाखों की वजह से यह काला छल्‍ला तैयार हुआ था। वेबसाइट का कहना है कि यह काला छल्‍ला आमतौर पर किसी ब्‍लास्‍ट के बाद बनता है। हो सकता है कि किसी फैक्‍ट्री में ऐसा कुछ हुआ हो और यह काला छल्‍ला बन गया हो। इस घटना की क्लिप कई लोगों ने ट्विटर पर शेयर की है। हालांकि कुछ लोग इस पर तरह-तरह के जोक्‍स बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लाहौर में इतना स्‍मॉग है कि पूरा शहर ही इस तरह के काले छल्‍ले में बदल गया है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+